Breaking News in Primes

महिला और मासूम को टक्कर मारने के बाद पिता से मारपीट*  *तीन आरोपी जेल भेजे गए*

0 13

*महिला और मासूम को टक्कर मारने के बाद पिता से मारपीट*

 

*तीन आरोपी जेल भेजे गए*

महिदपुर। रामपुरे नर्सिंग होम के बाहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ लापरवाही से वाहन चलाने और विरोध करने पर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक महिला अपनी 2 से 3 माह की दुधमुँही बच्ची का इलाज करवाकर जैसे ही अस्पताल से बाहर निकली, तभी एक तेज रफ्तार टू-व्हीलर सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मां और मासूम बच्ची दोनों सड़क पर गिर गए। मौके पर मौजूद महिलाओं और राहगीरों ने तुरंत उन्हें संभाला। इस दौरान लापरवाही से गाड़ी चलाने पर गुस्साई भीड़ ने वाहन चालक की मौके पर ही धुनाई कर दी। मामला यहीं शांत नहीं हुआ। कुछ देर बाद आरोपी पक्ष के अन्य युवक वहां पहुंचे और अस्पताल परिसर के अंदर घुसकर बच्ची के पिता के साथ जमकर मारपीट की। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। फरियादी की सूचना पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए रात में ही एक युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपियों की तलाश शुरू की और इरशाद शाह, सोहेल शाह तथा असलम शाह (तीनों पिता रईस शाह) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNSS की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें कार्यपालिक दंडाधिकारी संतुष्टि पाल के समक्ष पेश किया, जहाँ से तीनों को जेल भेज दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!