Breaking News in Primes

अधिकारों की अनदेखी पर विधायक का संग्राम… तपती धूप में कलेक्ट्रेट गेट पर ब्यास कश्यप का सत्याग्रह’’

0 21

*’’अधिकारों की अनदेखी पर विधायक का संग्राम… तपती धूप में कलेक्ट्रेट गेट पर ब्यास कश्यप का सत्याग्रह’’*

 

जांजगीर-चांपा – शासन-प्रशासन द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के अधिकारों की अनदेखी के विरोध में आज जांजगीर-चांपा के विधायक ब्यास कश्यप ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने अपने समर्थकों के साथ चिलचिलाती धूप में बैठकर जोरदार सत्याग्रह (अनशन) किया। यह प्रदर्शन न केवल स्थानीय राजनीति में हलचल मचा रहा है, वरन् शासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खडे़ कर रहा है।

विधायक ब्यास कश्यप ने आरोप लगाया कि उनकी विधायक निधि की 01 करोड़ 04 लाख रूपये की राशि को विगत दो वर्ष से अनधिकृत रूप से रोक दिया गया है, जिससे विकास कार्य ठप पड़े हैं। साथ ही जनसंपर्क मद एवं स्वेच्छानुदान की राशि को भी जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा रोके जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ बताया है। राज्य शासन की महती योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना, अधो संरचना मद, बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन मद, न्यूनीकरण मद, मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण मद, अजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण मद, सी.एस.आर. एवं डी.एम.एफ. मद तथा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना इत्यादि समस्त योजनाओं से जांजगीर-चांपा विधान सभा में राशि नही दी जा रही है या तो बहुत ही कम, नाम मात्र की राशि दी जा रही है। जिससे विधान सभा क्षेत्र का विकास कार्य पिछड़ रहा है।

तपती धूप में जमीन पर बैठकर किए जा रहे इस सत्याग्रह ने प्रशासन पर दबाव बढ़ा दिया है। मौके पर समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। समर्थकों ने विधायक के पीछे गांधी जी का चित्र लगाकर ’’रघुपति राघव राजा राम’’ के भजन सहित ’’अधिकार दो-न्याय दो’’ जैसे नारे भी लगाए। भीषण गर्मी में भी समर्थकों का उत्साह चरम पर था।

विधायक ब्यास कश्यप ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्यवाही नही की गई, तो यह आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल उनके अधिकारों की नही, बल्कि पूरे विधान सभा क्षेत्र के विकास और सम्मान की है। आंदोलन को अकलतरा विधान सभा क्षेत्र के विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह एवं जैजैपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक बालेश्वर साहू ने भी स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण युवा कांग्रेस के पदाधिकारीगण, क्षेत्र के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक प्रतिनिधि गण तथा बहुत भारी संख्या में विधान सभा जांजगीर-चांपा के लोग उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!