Breaking News in Primes

नगर अध्यक्ष कविता पासी ने सुनीं समस्याएं, त्वरित समाधान का भरोसा

0 0

News By-  नितिन केसरवानी

कौशाम्बी/भरवारी: नगर क्षेत्र के वार्ड-11 स्थित चक चमरूपुर में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष कविता पासी ने जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई के दौरान नगर अध्यक्ष कविता पासी ने कहा कि जनता की सेवा ही उनका सर्वोपरि संकल्प है और वे हर संभव प्रयास कर रही हैं कि लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम में नाली निर्माण, सड़क सुधार, गृहकर, जलकल कर समेत कई स्थानीय समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि लंबित समस्याओं का शीघ्र निपटारा हो सके। कार्यक्रम में एडवोकेट आशीष पासी, लल्लू प्रसाद, सतीश कुमार, हेमराज और राहुल कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!