Breaking News in Primes

संघ यात्रा के शताब्दी वर्ष में मझौली खण्ड में प्रमुख जन गोष्ठी आयोजित।

0 2

संघ यात्रा के शताब्दी वर्ष में मझौली खण्ड में प्रमुख जन गोष्ठी आयोजित।

सीधी/मझौली

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर वर्ष को शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।जिस तारतम्य में आज 2 मई को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खण्ड मझौली द्वारा खण्ड प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन मझौली नगर परिषद क्षेत्र के शीलू शगुन पैलेस वार्ड क्रमांक 03 थाना के सामने किया गया। जहां मुख्य वक्ता के रूप में विनोद दिनेश्वर प्रान्त प्रचार प्रमुख (महाकौशल प्रांत)व पुष्पराज सिंह सघचालक सीधी सिंगरौली मन्चाशीन रहे।


कार्यक्रम का शुभारंभ संघ भारत माता के साथ संस्थापक डॉ मोहन भागवत, गुरु जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।तद उपरांत मन्चाशीन प्रमुख वक्ता द्वारा संघ के स्थापना व उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए देश में विकास को लेकर आदिकाल,भूत, वर्तमान व भविष्य परिभाषित किये। तथा
शान्ति, समन्वय एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही लोगों के साथ संवाद संस्थापित किये जहां लोगों ने समाज में फैल रही कुरीतियों से मुक्त पाने बातें रखीं गई जिसको सुन समाधान के लिए सुझाव व विचार विमर्श रखे गई। इस अवसर पर नगर व ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ सेवक भारी संख्या में शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!