Breaking News in Primes

नकाब के पीछे छिपा बदला: 24 घंटे में बेनकाब हुआ ‘दाव’ से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी PhonePe की एक ट्रांजैक्शन ने खोला पर्दापोश का राज

0 301

नकाब के पीछे छिपा बदला: 24 घंटे में बेनकाब हुआ ‘दाव’ से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी PhonePe की एक ट्रांजैक्शन ने खोला पर्दापोश का राज

चोपना पुलिस की बड़ी सफलता: अंधे कत्ल के प्रयास का 24 घंटे में खुलासा

बैतूलजिले के चोपना थाना क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला शुरू में एक अज्ञात नकाबपोश हमलावर द्वारा किए गए अंधे कत्ल के प्रयास का था, जिसे पुलिस ने सूझबूझ, तकनीकी साक्ष्य और फरियादी की सतर्कता से सुलझाया। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी सारणी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना चोपना पुलिस ने इस मामले में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।

घटना 01 अप्रैल 2026 को दोपहर लगभग 3 बजे की है, जब ग्राम शिवसागर पुलिया के पास कच्चे रास्ते पर विप्लव विश्वास और उनकी पत्नी सुशांति विश्वास पर एक नकाबपोश व्यक्ति ने धारदार हथियार दाव (हंसिया) से हमला कर दिया। इस हमले में विप्लव विश्वास का बायां हाथ कलाई से लगभग अलग हो गया और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।

घटना के दौरान पत्नी सुशांति विश्वास ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए हमलावर का सामना किया और अपने पति की जान बचाई। उन्होंने राहगीरों की मदद से घायल को तत्काल घोड़ाडोंगरी अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। उनकी रिपोर्ट पर थाना चोपना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान सुशांति विश्वास ने हमलावर के हुलिए और कद काठी के आधार पर अपने परिचित प्रणव मिस्त्री पर संदेह जताया। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2020-21 में पीड़ित परिवार द्वारा की गई शिकायत के कारण उसकी सामाजिक बदनामी हुई थी, जिससे उसका विवाह बार-बार टूट रहा था। इसी रंजिश के चलते उसने बदले की भावना से इस हमले की साजिश रची, जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने घटना से पहले एक लोहार से 850 रुपये में दाव खरीदा था और उसका भुगतान PhonePe के माध्यम से किया था। पुलिस ने इस डिजिटल ट्रांजैक्शन की पुष्टि कर इसे महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में इस्तेमाल किया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दाव, मोटरसाइकिल और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं।

घायल विप्लव विश्वास का इलाज भोपाल के AIIMS में जारी है, जहां डॉक्टरों ने उनके हाथ का जटिल ऑपरेशन किया है। वर्तमान में उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

इस मामले के खुलासे में थाना चोपना पुलिस एवं साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक बैतूल ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के विवाद या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और कानून को अपने हाथ में लेने से बचें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!