Breaking News in Primes

मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58%

जुलाई 2025 से लागू बढ़ोतरी, एरियर 6 किश्तों में मिलेगा—अप्रैल 2026 से शुरू होगा भुगतान

0 61

मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58%

 

जुलाई 2025 से लागू बढ़ोतरी, एरियर 6 किश्तों में मिलेगा—अप्रैल 2026 से शुरू होगा भुगतान

 

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के वित्त विभाग ने राज्य के शासकीय सेवकों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में वृद्धि का महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार सातवें वेतनमान के अंतर्गत कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दिया गया है।

 

यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी, हालांकि इसका वास्तविक भुगतान अप्रैल 2026 से (मई 2026 के वेतन में) किया जाएगा। यानी कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता सीधे अप्रैल 2026 से मिलने लगेगा।

 

सरकार ने स्पष्ट किया है कि 1 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक की अवधि का एरियर कर्मचारियों को एकमुश्त न देकर 6 समान किश्तों में दिया जाएगा। यह किश्तें मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2026 में क्रमशः भुगतान की जाएंगी।

 

वहीं, जो कर्मचारी इस अवधि के दौरान सेवानिवृत्त हो चुके हैं या जिनका निधन हो गया है, उन्हें या उनके नामांकित परिजनों को एरियर राशि एकमुश्त प्रदान की जाएगी।

 

आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि महंगाई भत्ते की गणना में 50 पैसे या उससे अधिक राशि को अगले पूर्ण रुपये में गोल किया जाएगा, जबकि 50 पैसे से कम राशि को नजरअंदाज किया जाएगा।

 

सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि महंगाई भत्ते के भुगतान पर होने वाला व्यय संबंधित विभाग के स्वीकृत बजट के भीतर ही सुनिश्चित किया जाए।

 

इस निर्णय से प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को महंगाई के दौर में आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद

देखिए आदेश

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!