Breaking News in Primes

कटनी में बिना अनुमति विदेश यात्रा मामला: कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल

पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश के आदेश की हो रही अवहेलना 

0 103

कटनी में बिना अनुमति विदेश यात्रा मामला: कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल

 

पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश के आदेश की हो रही अवहेलना

 

देखिए video क्या कहा AAP जिला अध्यक्ष ने_कटनी पुलिस अधीक्षक कार्रवाई करने में नाकाम

कटनी/ पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा 12 मार्च 2026 को जारी पत्र में कटनी जिले में पदस्थ निरीक्षक राहुल पाण्डेय द्वारा बिना अनुमति विदेश यात्रा किए जाने के मामले में नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से मामला लगातार गरमाता जा रहा है।

 

इसी बीच कटनी जिले में हाल ही में पिछले 10 दिनों के भीतर कई पुलिस अधिकारियों पर त्वरित कार्यवाही किए जाने के उदाहरण सामने आए हैं, जिससे इस मामले में देरी को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। आमजन और राजनीतिक दलों के बीच यह चर्चा तेज है कि जब अन्य मामलों में तुरंत कार्रवाई संभव है, तो इस प्रकरण में अब तक कार्रवाई क्यों लंबित है।

 

इसी मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब पुलिस मुख्यालय स्वयं संज्ञान लेकर निर्देश दे चुका है, तो संबंधित निरीक्षक पर कार्रवाई में देरी समझ से परे है।

 

AAP जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि किसी वरिष्ठ अधिकारी के संरक्षण की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, जिसके चलते मामले को दबाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी।

 

पत्रकार वार्ता में यह भी सवाल उठा कि क्या कटनी पुलिस, पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशों की अनदेखी कर रही है या फिर विभागीय स्तर पर जानबूझकर देरी की जा रही है।

 

अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में कब तक निर्णायक कदम उठाता है और जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!