Breaking News in Primes

कन्हारी कला में स्वास्थ्य शिविर और पशु मेला* 

0 7

कन्हारी कला में स्वास्थ्य शिविर और पशु मेला*

 

*कन्हारी कला में स्वास्थ्य शिविर और पशु मेला*

 

बिछिया विकासखंड जिला मंडला के ग्राम कन्हारीकला में बुधवार दिनांक 1 अप्रैल 2026 को आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने विभाग द्वारा लगाई गई स्टॉल एवं प्रदर्शनी का विस्तृत अवलोकन किया। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पशुपालन एवं डेयरी श्री लखन पटेल ने भी

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य कैम्प में सिकल सेल न्यूमोकोक्कल वैक्सीनेशन, टीबी जांच स्वास्थ्य परीक्षण सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के साथ विभाग द्वारा आकर्षक एवं जानकारीपूर्ण प्रदर्शनी लगाई गई विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया ।

साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन संचालक डॉ . सलोनी सिडाना राज्य स्तर के हीमोग्लोबिनोपैथी कार्यक्रम की डिप्टी डायरेक्टर डॉ रूबी खान रीजनल ज्वाइन डायरेक्टर डॉ. संजय मिश्रा द्वारा भी विभागीय प्रदर्शनी एवं कार्यक्रमों का निरीक्षण किया गया ।

 

राज्यपाल महोदय द्वारा प्रदर्शनियों के अवलोकन के दौरान समस्त अधिकारियों से बातचीत की गई एवं जानकारी प्राप्त की गई जानकारी प्राप्त कर मंडला जिले में सीकल सेल के संबंध में किये जा रहे कार्य के लिए सराहना की एवं प्रशंसा की ।

 

एमडी एनएचएम डॉ सलोनी सिडाना द्वारा अपना बहुमूल्य समय प्रदान करते हुए ,विभाग द्वारा लगाए गए कैंप एवं प्रदर्शनियों का अवलोकन किया गया समस्त अधिकारी कर्मचारियों से बातचीत कर उनका उत्साह वर्धन करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया गया जिससे आज का कार्यक्रम सफल रहा ।

आज के कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों की टीम उपस्थित रही एवं उसके द्वारा सिकल सेल विकलांगता प्रमाण पत्र बनाने का कार्य किया गया जिसमेंआज 24 हितग्राहियों को विकलांगता प्रमाण पत्र वितरित किए गए ।

 

प्रदर्शनियों

के अवलोकन के दौरान श्रीमूवी भारतीय को तत्काल वहीं विकलांगता प्रमाण दिया गया।

 

सिकल सेल की काउंसलिंग 150 मरीजों की एवं सिकल सेल जांच 110 मरीजों की की गई ।

 

आज आयोजित कैंप में 180 मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा वितरित किया गया ।

 

टीवी कार्यक्रम का अंतर्गत लगाएगा स्लॉट में 15 टीवी मरीजों को फुट बास्केट का वितरण भी किया गया ।

आज आयोजित कार्यक्रम में मंच से अर्चना यादव को सिकल सेल विकलांगता प्रमाण पत्र मंगलवती भारतीय को टीवी फूड बास्केट एवं अभिलाषा धुर्वे को एचपीवी का प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

 

Primes TV news Rajendra shrivas mandla

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!