Breaking News in Primes

नगर विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा जल मंदिर ( प्याऊ)का किया गया संचालन। मझौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करने आने वाले लोगों को शीतल जल की मिली सौगात।

0 177

नगर विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा जल मंदिर ( प्याऊ)का किया गया संचालन।

 

मझौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करने आने वाले लोगों को शीतल जल की मिली सौगात।

 

सीधी/मझौली

 

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नगर विकास प्रस्फुटन समिति मझौली द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली परिसर में जल मंदिर प्याऊ का संचालन विगत 1 अप्रैल को किया गया जिसका उद्घाटन मझौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्तव्य निष्ठा के साथ सेवाएं दे रहे डॉक्टर राकेश तिवारी व कृषि विस्तारक अधिकारी मझौली पुष्पेंद्र वर्मा द्वारा किया गया है। समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र द्विवेदी द्वारा बताया गया कि गर्मी बढ़ाने के कारण लोगों की पीने के पानी की आवश्यकता दिनों दिन बढ़ती जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की संख्या भी दिनों दिन बढ़ती जा रही है यहां आने वाले मरीजों एवं उनके लोगों को पीने के लिए स्वच्छ जल मिल सके जिसको लेकर विकासखंड समन्वयक रजनीश मिश्रा के मार्गदर्शन व परामर्शदाता मास्टर ट्रेनर रजनीश द्विवेदी के प्रेरणा पर समिति द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली में जल मंदिर (प्याऊ) का संचालन किया गया है। यहां प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में दूर दराज से लोग दवा करने पहुंचते हैं जिन्हें पीने के लिए नि:शुल्क शीतल जल उपलब्ध होगा।इस दौरान अधिकारियों कर्मचारियों के साथ समाज सेवी एवं स्वयंसेवी संस्था के लोग शामिल रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!