Breaking News in Primes

कौशाम्बी: दर्शनार्थियों से भरी पिकअप खड़े ट्रेलर से टकराई, 3 बच्चों समेत 8 की मौत, हादसे में दर्जनों घायल, मौके पर मचा कोहराम

0 112

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: सैनी कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर डोरमा के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां भक्तों से भरी एक पिकअप ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप में सवार कई लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार लोग फतेहपुर जनपद के जहानाबाद-बिंदकी क्षेत्र के रहने वाले थे, प्रयागराज से मुंडन संस्कार कराकर वापस अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। घटना स्थल पर भारी भीड़ जुट गई है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बताया जा रहा है कि पिकअप में करीब 18 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत, हादसे में 10 से ज्यादा श्रद्धालु घायल, इस दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत की खबर है, हालांकि पुलिस फिलहाल छह लोगों की मौत की पुष्टि कर रही है। सभी लोग फतेहपुर जिले के मलवां क्षेत्र के बड़ोखर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे लोग रामनवमी के अवसर पर  दर्शन करने के लिए पिकअप बुक कर सुबह आए थे और वापस लौटते समय दोपहर करीब पौने चार बजे यह हादसा हो गया।


दरअसल, फतेहपुर के करौली गांव से लगभग 18 लोग एक पिकअप वाहन में सवार होकर मुंडन संस्कार के लिए प्रयागराज गए थे। कार्यक्रम के बाद सभी लोग वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सैनी थाना क्षेत्र के अतसराय के पास NH-2 पर उनकी पिकअप का भीषण एक्सीडेंट हो गया।
हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत-बचाव का काम शुरू किया।

सूचना मिलते ही सैनी थाना पुलिस और हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है।
पुलिस के मुताबिक अभी तक छह लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है, जबकि कुछ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह माना जा रहा है।फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

BYTE– भइया संतोष कुमार, सीओ सिराथू

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!