Breaking News in Primes

राम जन्मोत्सव पर मझौली में निकलने जा रही भव्य शोभा यात्रा, लोगों को शामिल होने की गई अपील।

0 63

राम जन्मोत्सव पर मझौली में निकलने जा रही भव्य शोभा यात्रा, लोगों को शामिल होने की गई अपील।

 

सीधी/मझौली

 

श्री रामनवमी महोत्सव पर्व के सुअवसर पर मझौली क्षेत्र में बजरंग दल प्रखंड मझौली द्वारा श्री राम जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है जिस उपलक्ष्य में आज 26 मार्च दिन गुरुवार को विशाल शोभायात्रा निकाल सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ , पूजा अर्चना, भंडारा एवं महाप्रसाद वितरण संपन्न होने जा रहा है। कार्यक्रम प्रायोजक बजरंग दल -प्रखंड मझौली के द्वारा लोगों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

कार्यक्रम का शुभारंभ आज 26 मार्च दिन गुरुवार को शाम 4 बजे नगर क्षेत्र मझौली के पूर्वी छोर नया बस स्टैंड से

एकत्रीकरण से किया जाएगा। जहां से विशाल शोभा यात्रा निकाल पश्चिमी छोर मझौली तहसील कार्यालय प्रांगण स्थित संकट मोचन बजरंगबली मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना पश्चात भंडारा एवं महाप्रसाद वितरण आयोजित किया जाएगा। बजरंग दल प्रखंड मझौली के स्वयंसेवकों द्वारा क्षेत्रीय जनों से अपील की गई है कि उक्त कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाए एवं भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!