Breaking News in Primes

देवरिया हॉस्टल ने जीता दादर स्पोर्ट वालीबाल प्रतियोगिता 2026 का किताब। 

0 151

देवरिया हॉस्टल ने जीता दादर स्पोर्ट वालीबाल प्रतियोगिता 2026 का किताब।

 

दो दिवसीय डे-नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट में कई राज्यों की टीम रही प्रतिभागी।

 

सीधी/मझौली

 

विगत वर्षों की बात इस वर्ष भी दादर स्पोर्ट एवं म्यूजिक संस्थान के प्रायोजकत्व व कनक द्विवेदी रोजगार सहायक चंदौहीडोल के नेतृत्व में दो दिवसीय डे-नाइट अंतराज्यीय वालीबाल टूर्नामेंट का आयोजन क्षेत्रीय जनों के सहयोग से शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खासाडोल दादर की प्रांगण में संपन्न हुआ जहां कई प्रदेशों के टीम भाग ली। फाइनल मुकाबला देवरिया हॉस्टल उत्तर प्रदेश एवं प्रयागराज उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया। खेले गए पांच सेट के किस मुकाबले में देवरिया हॉस्टल ने पहला मुकाबला हार शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन सेट में जीत हासिल कर दादर स्पोर्ट वॉलीबॉल प्रतियोगिता कप 2026 अपने नाम कर लिया।

 

प्रतियोगिता का शुभारंभ 14 मार्च 2026 को जनपद अध्यक्ष कुसमी श्यामवती सिंह के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ जिसका समापन 15 मार्च 2026 को जिला पंचायत सदस्य खड़ौरा व सभापति वन समिति जिला पंचायत सीधी कृष्ण लाल छोटू पयासी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। अध्यक्षता दादर सरपंच रामदयाल रावत द्वारा की गई विशिष्ट अतीत के रूप में निशांत मिश्रा भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सीधी, पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष मझौली प्रदीप सिंह, अधिवक्ता पवन तिवारी , सामाजिक कार्यकर्ता रामकृष्ण गुप्ता सहित कई गणमान्य जन मंचासीन रहे।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों में देवरिया हॉस्टल उत्तर प्रदेश, प्रयागराज उत्तर प्रदेश, सिंगरौली, मेजबान दादर स्पोर्ट, शहडोल, डिंडोरी, एमसीबी छत्तीसगढ़ शामिल रही। सभी टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया फाइनल मुकाबला देवरिया हॉस्टल उत्तर प्रदेश एवं प्रयागराज उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया जहां देवरिया हॉस्टल उत्तर प्रदेश विजेता एवं प्रयागराज उत्तर प्रदेश उपविजेता रहा।

 

*अतिथियों व सहयोगियों का जताया आभार*

 

प्रतियोगिता में सहयोगात्मक आर्थिक, मानसिक एवं पारिश्रमिक भूमिका निभाने वाले रामकृष्ण गुप्ता, पुनीत पांडे, कमलेश यादव, हर्ष नारायण सिंह, कृष्ण लाल छोटू पयासी, रोहिणी रमण मिश्रा, शिवप्रसाद मिश्रा, रामदयाल रावत आदि व दादर स्पोर्ट के खिलाड़ी एवं वॉलिंटियर्स सोनू ,धीरज, वीरू, बेट्टू, पंकज, शुभम, कमलेश, ध्रुव भूपेश, अंबिकेश, दीपक ,रोहित अंकित ,अनुराग, सुनील इत्यादि एवं अपना कीमती समय गमा कर खेल प्रतियोगिता के समय कीड़ा स्थल पर उपस्थित अतिथियों, गणमान्य नागरिकों, पत्रकार साथियों का आयोजक दादर स्पॉट एवं म्यूजिक संस्थान समिति सदस्यों एवं खेल का नेतृत्व कर रहे कनक द्विवेदी द्वारा आभार एवं शुक्रिया ज्ञापित किया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!