Breaking News in Primes

आगामी त्यौहारों को हर्षाेल्लास, उमंग एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं- कलेक्टर  … पर्यावरण अनुकूल मनाएं होली, करें गौकाष्ठ आधारित होलिका दहन- कलेक्टर  …. उत्कृष्ट गौकाष्ठ आधारित आयोजनों को मुख्यमंत्री प्रदान करेंगे प्रशस्ति पत्र

0 11

आगामी त्यौहारों को हर्षाेल्लास, उमंग एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं- कलेक्टर

पर्यावरण अनुकूल मनाएं होली, करें गौकाष्ठ आधारित होलिका दहन- कलेक्टर

….

उत्कृष्ट गौकाष्ठ आधारित आयोजनों को मुख्यमंत्री प्रदान करेंगे प्रशस्ति पत्र

….

जिलेवासी स्वच्छ और स्वस्थ होली अभियान के बने सहभागी

..

शहडोल 28 फरवरी 2026- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शहडोल जिले के नागरिकों से होली के त्यौहार को परंपरागत, हर्षाेल्लास,उमंग एवं सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील की।

 

उन्होंने कहा कि रंगोत्सव के पर्व होली के अवसर पर जिलेवासी रासायनिक रंगों से दूर रहकर पर्यावरण अनुकूल और सुरक्षित होली मनाएं तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी अहम भूमिका निर्वहन करें।

उन्होंने कहा होली पर्व के अवसर पर राज्य शासन द्वारा स्वच्छ और स्वस्थ होली अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार जिले के नागरिक बढ़-चढ़कर सहभागी बनें और पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन में अपना योगदान दंे।

कलेक्टर ने कहा कि होलिका दहन में गौकाष्ठ आधारित होलिका दहन स्वयं करें एवं दूसरों को भी गौकाष्ठ होलिका दहन करने के लिए प्रेरित करें। जिले में विभिन्न स्तरों पर आयोजित किए जाने वाले सार्वजनिक होलिका दहन कार्यक्रमों का निःशुल्क पंजीयन ग्राम पंचायत, तहसील तथा नगरीय निकायों के माध्यम से कराए जाने की व्यवस्था की गई है। पंजीयन के समय आयोजक संस्था की संक्षिप्त जानकारी जैसे पदाधिकारी, संपर्क नंबर इत्यादि प्राप्त किया जाएगा, होलिका दहन के दिन मैदानी अमले के साथ इन संस्थाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम का भ्रमण कर, जलाऊ एवं इमारती वनों की लकड़ी के स्थान पर गौ काष्ठ एवं उपलो पर आधारित होलिका दहन को प्रोत्साहित किया जाएगा ।

उन्होंने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार आगामी दिनों में निर्धारित दिनांक या अवधि में सभी जिला मुख्यालयों में जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें ऐसी सभी संस्थाओं एवं उनके पदाधिकारी को मुख्यमंत्री जी की ओर से तैयार किया गया पर्यावरण संरक्षण संबंधित प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा, राज्य शासन के द्वारा ऐसी संस्थाओं को भविष्य में अन्य किसी प्रकार से प्रोत्साहन या सहयोग दिया जाना हो तो इस बारे में भी प्राथमिकता दी जाएगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!