Breaking News in Primes

भोपाल में श्रीमद्भागवत कथा का संगीतमय आयोजन, 7 से 14 फरवरी तक

0 16

भोपाल में श्रीमद्भागवत कथा का संगीतमय आयोजन, 7 से 14 फरवरी तक

 

भोपाल । भोपाल के कोलार रोड स्थित सिंगापुर सिटी मंदिर परिसर में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह आध्यात्मिक कार्यक्रम 07 फरवरी से प्रारंभ होकर 14 फरवरी 2026 तक चलेगा। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न प्रमुख प्रसंगों का संगीतमय और भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा। इनमें पूजा-आह्वान एवं कलश स्थापना, भगवान कपिल देव और माता देवहुति संवाद, भगवान नरसिंह अवतार एवं भक्त प्रह्लाद चरित्र, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बाल लीलाएँ, गोवर्धन पूजा, रुक्मिणी-श्रीकृष्ण विवाहोत्सव तथा सुदामा चरित्र शामिल हैं।

 

कार्यक्रम के समापन अवसर पर कथा विश्राम, हवन, प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। इस पावन कथा की व्याख्या कथा व्यास के रूप में श्रीधाम वृन्दावन से पधारे स्वामी नारायणार्च जगत गुरू द्वारा की जाएगी, जो श्रद्धालुओं को अपनी अमृतवाणी से कथा का रसपान कराएंगे।

 

भागवत कथा आयोजन समिति के सदस्य प्रदीप रघुवंशी, विश्वदीप नाग, श्रीमती निधि माथुर एवं अन्य पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे परिवार के साथ इस आयोजन में सहभागी बनकर आध्यात्मिक पुण्य लाभ अर्जित करें। इस कथा के माध्यम से भक्तों को भागवत के पावन प्रसंगों को संगीत और भक्ति के संगम में अनुभव करने का सुअवसर मिलेगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!