Breaking News in Primes

कन्हानपिपरिया में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन, 26 मरीज इलाज हेतु शंकराचार्य नेत्रालय भेजे गए*

0 59

*कन्हानपिपरिया में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन, 26 मरीज इलाज हेतु शंकराचार्य नेत्रालय भेजे गए*

लोकेशन — भोमा/सिवनी

संवाददाता – मोहित यादव

जिला ब्यूरो चीफ़ सिवनी

*9584667143*

 

सिवनी/भोमा। कन्हानपिपरिया ग्राम पंचायत में सरपंच महोदया के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का संचालन प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिरुद्ध चंद्रवंशी एवं उनकी अनुभवी चिकित्सा टीम द्वारा किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी आंखों की जांच कराई, जिनमें से 26 मरीजों को उन्नत उपचार हेतु शंकराचार्य नेत्रालय, झोतेश्वर (जिला नरसिंहपुर) रेफर किया गया।शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल के जरूरतमंद लोगों को समय पर नेत्र रोगों की पहचान एवं उचित उपचार उपलब्ध कराना रहा। आयोजन के दौरान आंखों की जांच, परामर्श के साथ-साथ आवश्यक सावधानियों की भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।कार्यक्रम में विशेष रूप से दीपक डहेरिया (सरपंच), राजेंद्र चंद्रवंशी (रोजगार सहायक), रेखसिंह चंद्रवंशी (ग्राम वरिष्ठ) सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।शिविर को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा, जिनमें विजयलक्ष्मी आमाडारे (एएनएम), लक्ष्मी चौधरी, सोहाना कुभंरे, संगीता धुर्वे (आशा कार्यकर्ता) एवं करन चंद्रवंशी (मल्टी टास्क वर्कर) शामिल रहे। पंचायत स्तर पर हुए इस आयोजन को ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!