Breaking News in Primes

गौ रक्षा के नाम पर साज़िश? कथित मिलीभगत का ऑडियो सामने आने से मचा हड़कंप

दैनिक प्राइम संदेश न्यूज़ के साथ हुए एक पॉडकास्ट

0 19

लोकेशन: सिवनी/छिंदवाड़ा

संवाददाता: योगेश गढ़वाल
संपर्क: 9981781200

धर्म और गौ रक्षा के नाम पर काम करने का दावा करने वाले कुछ लोगों पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। सिवनी के पड़ोसी जिला छिंदवाड़ा में कथित रूप से गौ तस्करों के साथ मिलीभगत का मामला उजागर होने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

दैनिक प्राइम संदेश न्यूज़ के साथ हुए एक पॉडकास्ट में शिव उसरेठे, गोलू सोनी सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ स्वयंभू गौ रक्षक तत्व गौ तस्करों की गाड़ियों को शहर से निकलवाने में मदद करते हैं। पॉडकास्ट में कुछ कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग भी प्रस्तुत की गईं, जिनके बारे में दावा किया गया कि इनमें संबंधित व्यक्तियों और गौ तस्करों के बीच बातचीत के संकेत मिलते हैं।

पॉडकास्ट में धर्मेंद्र राजपूत, अजय विश्वकर्मा सहित एक संगठन से जुड़े कुछ पदाधिकारियों के नाम लेते हुए उनके गौ तस्करों से संबंध होने का आरोप लगाया गया है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

इसी मामले से जुड़े गोलू सोनी ने यह भी दावा किया कि उन्हें मंडला निवासी एक कथित गौ तस्कर रककु यादव द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में छिंदवाड़ा जिले के चौरई थाने में प्राथमिकी दर्ज होने की बात कही जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद ही आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी। जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, उनकी प्रतिक्रिया मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

सनातन परंपरा में गौ को श्रद्धा और आस्था का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में गौ तस्करी से जुड़े किसी भी प्रकार के आरोप समाज में संवेदनशीलता पैदा करते हैं। प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए, ताकि दोषियों पर कार्रवाई हो सके और निर्दोषों की छवि प्रभावित न हो।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!