Breaking News in Primes

नगर अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष ने मृतिका के परिजन को उपलब्ध कराए अनुग्रह राशि।

0 137

नगर अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष ने मृतिका के परिजन को उपलब्ध कराए अनुग्रह राशि।

 

* *रामेश्वर द्विवेदी मझौली*

 

विगत दिवस 31 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार को नगर परिषद मझौली वार्ड क्रमांक 12 निवासी गुप्ता परिवार के युवती सुनैना पति मनोज कुमार गुप्ता की बॉडी के लिए लगाए गए कांटे युक्त तार में फैले करंट में फसने से मृत्यु हो गई थी जहां आज 4 नवंबर दिन मंगलवार को नवनियुक्त नगर अध्यक्ष मझौली लवकेश सिंह, मंडल अध्यक्ष मझौली एडवोकेट प्रवीण तिवारी, नगर उपाध्यक्ष उदयभान यादव वार्ड पार्षद हिमांशु तिवारी, अवधेश कोल, परिषद के लेखा अधिकारी अमित सिंह अन्य कई अधिकारियों -कर्मचारियों के साथ मृतका के घर पहुंच गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतका के पति मनोज कुमार गुप्ता को अंत्योष्टि योजना की सहायता राशि 5 हजार रुपए प्रदान किये। साथ ही मंडल अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष द्वारा हर संभव मदद करने का आश्वासन देते हुए शासन की योजना के अनुसार पात्रता के आधार पर अनुग्रह राशि व अन्य लाभ दिलाए जाने की भी बात कही गई है।

 

बताते चले की क्षेत्र में असमयिक एवं बे मौसम लगातार एक हफ्ते से बारिश हो रही थी मृतका के घर के पास कई विद्युत पोल गड़े हुए हैं जिसमें स्टे तार भी लगाया गया है वह पीछे तरफ कांटे युक्त बाड़ी के तार में फंसीं गया को शाम के लगभग 6 बजे निकालने गई हुई थी तभी कांटे युक्त तार में फैले करंट में हंसने से मृत्यु हो गई। जिसे निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली ले जाया गया जहां डॉक्टर ने भी मृत घोषित कर दिया। सुबह 1 नवंबर को पीएम उपरांत अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया। मझौली थाने में सूचना दे दी गई है जिसकी जांच विवेचना जारी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि बड़ी के लिए लगाए गए तार में करंट कहां से फैला। क्योंकि बड़ी में गाड़े गए लकड़ी के पोल में भी घर में लाइट जलाने के लिए तार लटके हुए देखा गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!