Breaking News in Primes

कंचन लता शर्मा प्रदेश महासचिव एवं रायसेन जिला पर्यवेक्षक महिला कांग्रेस

0 21

प्रेस नोट

प्रेषक: कंचन लता शर्मा प्रदेश महासचिव एवं रायसेन जिला पर्यवेक्षक महिला कांग्रेस

दिनांक: 29 अक्टूबर 2025

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

प्रिय पत्रकार बंधुओं

सादर नमस्कार

 

आपसे निवेदन है कि नीचे दी गई जानकारी को कल के कार्यक्रम से संबंधित समाचार के रूप में अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित करने का कष्ट करें। यह कार्यक्रम महिला कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत अत्यंत महत्वपूर्ण है और जिले की महिला कांग्रेस की भावी दिशा तय करेगा।

आपका सहयोग एवं समाचार कवरेज अपेक्षित है।

धन्यवाद सहित

कंचन लता शर्मा

(प्रदेश महासचिव एवं रायसेन जिला पर्यवेक्षक महिला कांग्रेस)

 

प्रेस नोट

 

रायसेन जिले में कल महिला कांग्रेस की अहम बैठक लेंगी पर्यवेक्षक कंचन शर्मा

महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया शुरू

 

रायसेन। संगठन सृजन अभियान के तहत अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल और कार्यकारी अध्यक्ष नूरी खान के निर्देशन में रायसेन जिले में महिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक कल आयोजित की जा रही है।

 

बैठक में प्रदेश महासचिव एवं रायसेन जिले की पर्यवेक्षक कंचन लता शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहेंगी। वे जिले की सभी महिला कार्यकर्ताओं और संभावित पद दावेदारों से एक-एक कर मुलाकात करेंगी और उनकी राय लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगी जिसे बाद में प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल को प्रस्तुत किया जाएगा।

 

बैठक के दौरान महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद हेतु आवेदन एवं बायोडाटा प्रस्तुत किए जाएंगे।

कंचन शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से सभी महिला कार्यकर्ताओं से अपील की है कि जो महिलाएं जिला अध्यक्ष पद की दावेदारी प्रस्तुत करना चाहती हैं वे अपने बायोडाटा के साथ समय पर बैठक में उपस्थित हों।

 

बैठक 30 अक्टूबर गुरुवार को दोपहर 2 बजे ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय रायसेन ( मनोज अग्रवाल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस रायसेन के कार्यालय पर) आयोजित की गई है।

 

कंचन शर्मा ने बताया कि बैठक पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होगी ताकि जिले के लिए सबसे योग्य महिला कार्यकर्ता को नेतृत्व का अवसर मिल सके।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!