Breaking News in Primes

देश राग अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के विजेताओ के घर वापसी पर हुआ भव्य स्वागत व सम्मान

हर श्रेणी में नृत्य धारा डांस अकेडमी ने मारी बाजी

0 317

देश राग अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के विजेताओ के घर वापसी पर हुआ भव्य स्वागत व सम्मान

“हर श्रेणी में नृत्य धारा डांस अकेडमी ने मारी बाजी”

किरंदुल: भिलाई में आयोजित देश राग अंतरराष्ट्रीय संगीत और नित्य प्रतियोगिता एवं जय पद्मम राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में किरंदुल से नृत्य धारा डांस अकेडमी के 35 बच्चों में अपने डांस गुरु नेपाल मल्लिक के मार्गदर्शन में हिस्सा लिया था। भिलाई में हुए इस 10 दिवसीय प्रतियोगिता में देश भर से 2000 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए थे। इस प्रतियोगिता में नृत्य धारा डांस अकेडमी के बच्चों ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन करते हुए हर कैटेगरी में अपना वर्चस्व बनाये रखा। और कई पुरस्कार अपने नाम किया। जिसमे विभिन्न श्रेणी में अक्षिता, समृद्धि, अदिति, नित्य, लक्षिका, प्रगति, कृतिका, अक्षरा, मेघा, सुदीक्षा, हर्षिता और भव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा परिणीति, तनविका, सुरभि, श्रेया, रोशनी, मोक्षिका, सुहानी, तिशा, देवांशी, आशिता, नारायणी, अद्विका, युविका, निष्ठा, प्रिशा और तनीषा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तथा अदिति, तनीषी और सृष्टि ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा, सब-जूनियर ग्रुप डांस में दो ग्रुप ने प्रथम स्थान एवं जूनियर ग्रुप डांस में भी बच्चों ने प्रथम स्थान हासिल किया। इतना ही नही इस कार्यक्रम मे किरंदुल के नृत्य धारा इंस्टिट्यूट ऑफ़ भरतनाट्यम को वर्ष 2025 के सर्वश्रेष्ठ संस्थान के रूप में सम्मानित किया गया है। तथा इस संस्था के संचालक गुरु नेपाल मल्लिक को “ज्ञान श्रोत सम्मान” से सम्मानित किया गया। इतनी उपलब्धि हासिल कर लौह नगरी किरंदुल लौटे सभी प्रतिभागियों का नगर के इंद्रजीत सिंग भवन में भव्य सम्मान समारोह रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रमिक संघ एसकेएमएस के सचिव राजेश सन्धु, अध्यक्ष देवरायलु उपस्थित थे। इस सम्मान समारोह में सभी विजेताओं को पदक व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!