Breaking News in Primes

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला वन ट्रिलियन डालर (ओ0टी0डी0) सेल की बैठक सम्पन्न

0 12

News By-नितिन केसरवानी

प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था तक लाये जाने हेतु जनपदीय इकाईयों के योगदान में अनुकूल रणनीतिक प्रयासों के माध्यम से जनपद के जिला घरेलू उत्पाद में अपेक्षित वृद्धि लाना जिला वन ट्रिलियन डालर सेल का उद्देश्य

प्रयागराज: मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में जिला वन ट्रिलियन डालर (ओ0टी0डी0) सेल की बैठक आयोजित की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला अर्थव्यवस्था रिपोर्ट तैयार किये जाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डालर बनाना शासन का लक्ष्य है। जिला ओटीडी का उद्देश्य राज्य की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था तक लाये जाने हेतु जनपदीय इकाईयों के योगदान में अनुकूल रणनीतिक प्रयासों के माध्यम से जनपद के जिला घरेलू उत्पाद में अपेक्षित वृद्धि लाना है। मुख्य विकास अधिकारी ने कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, विद्युत, जीएसटी सहित अन्य विभागों से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की गयी। उन्होंने कहा कि ओटीडी सेल से जुड़े कार्यों को गम्भीरता के साथ किया जाये, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। उन्होंने कहा कि सभी विभाग निर्धारित समयसीमा में प्रगति सुनिश्चित करें। कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग से सम्बंधित योजना तैयार करें तथा निर्गत निर्देशों व अपेक्षाओं को पूर्ण करने हेतु सभी विभाग सम्बंधित बिंदुओं पर नियमित रूप से गहन समीक्षा करें और इसके लिए लक्ष्य, सुझाव तथा रणनीतियां तैयार करने के लिए कहा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती विनीता सिंह, एडीएम नमामि गंगे सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!