Breaking News in Primes

ठेकों पर शराब पीने वालों पर पुलिस का प्रहार

अहाते में शराब परोसने पर पाबंदी को लेकर की कार्यवाही

0 168

*ठेकों पर शराब पीने वालों पर पुलिस का प्रहार*

*अहाते में शराब परोसने पर पाबंदी को लेकर की कार्यवाही*

*ब्लॉक संवादाता ओम सोनी*

जिला अधीक्षक अमित कुमार के जिला पुलिस कप्तान का पदभार ग्रहण के बाद से ही जिले में उनकी टीम द्वारा अपराधियों पर लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है एक के बाद एक की जा रही कार्रवाई की कड़ी में शनिवार शाम को भवानीमंडी पुलिस ने शराब से जुड़े शराब के ठेकेदार द्वारा अहाते में शराब पीने की पाबंदी के बाद भी वहां बैठकर पीने वाले शराबीयों और साथ ही शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगो के खिलाफ कार्रवाई करके 8 लोगो को गिरफ्तार किया गया।

भवानीमंडी वृताधिकारी प्रेमकुमार चौधरी एवं थानाधिकारी रमेश चंद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया की शनिवार को शाम गश्त के दौरान होटल, ढाबे, शराब ठेके को चैकिंग करते हुये लगातार चेंकिग और गश्त में शराब ठेको के पास शराब पीने वाले 03 व्यक्तियो तथा शराब ठेको के पास शराब पिलाने वाले डिसलेरी मैदान शराब ठेका सेल्स मेन पंकज मांडवी रोड शराब ठेका सेल्समेन यशवंत गुर्जर एवं डिसलेरी मैदान शराब ठेका संचालक अजय मीणा के साथ ही शराब के नशे में होकर वाहन चलाने वाले 02 व्यक्तियो को उनके कब्जे के वाहन जब्त कर उक्त सभी 08 व्यक्तियो को अलग अलग धाराओ में गिरफतार किया जाकर पाबंद करवाया गया जिसमे

*शराब ठेका सेल्समेन:-*

1 यशवन्त पुत्र शिवनारायण जाति गुर्जर उम्र 30 साल निवासी सुलिया पुलिस थाना भवानीमंडी जिला झालावाड

2 पंकज कुमार पुत्र कैलाशचंद जाति धोबी उम्र 25 साल निवासी भैसोदामंडी थाना भानपुरा जिला मंदसोर म.प्र

*शराब ठेका संचालक :-*

1 अजय मीणा पुत्र रामलाल जाति मीणा उम्र 27 साल निवासी टगर मोहल्ला भवानीमंडी जिला झालावाड

*शराब के नशे में वाहन चलाने वाले :-*

अनिल बाघरा पुत्र बाबुलाल जाति धोबी उम्र 28 साल निवासी भैसोदा थाना भानपुरा जिला मंदसौर म.प्र

2 ईश्वर पुत्र भैरुलाल जाति धोबी उम्र 22 साल निवासी धोबीखेड़ा थाना मिश्रोली जिला झालावाड़

*शराब ठेके व सावर्जनिक स्थान पर शराब पीने वाले :-*

1 कुलदीप कुमार पुत्र भगवान सिह जाति पासवान उम्र 25 साल निवासी बशीर कोलोनी भवानीमंडी

2 अमन कुशवाह पुत्र विजयराम सिह जाति कुशवाह उम्र 19 साल निवासी बिरला ग्राम नागदा (म.प्र.)

3 सुचित शर्मा पुत्र विष्णु प्रसाद जाति ब्राह्मण उम्र 23 साल निवासी कोटडा पुलिस थाना भवानीमंडी जिला झालावाड पर नियमानुसार कार्यवाही की गई।

*पुलिस ने दी चेतावनी:-*

भवानीमंडी में संचालित सभी शराब ठेका संचालको व सेल्समैनो को चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि भविष्य में भी कोई शराब ठेका संचालक सेल्समेंन अपने शराब के ठेको के अंदर या आस पास किसी भी व्यक्ति को शराब का सेवन नहीं करायेगा ऐसा पाया जाने पर शराब ठेका संचालक व सेल्समैन के खिलाफ विधिक कानुनी कार्यवाही की जावेगी। निर्धारित समय पर ही शराब ठेका संचालन करे निर्धारित समय से पूर्व या बाद में ठेका संचालन होते पाया जाने पर भी नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जावेगी।

*फोटो :~ पुलिस कार्यवाही में पकड़ में आए लोग*

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!