Breaking News in Primes

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 24 IAS अधिकारियों के तबादले

देखिए 11 जिलों के कलेक्टर बदले सूची जारी

0 445

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 24 IAS अधिकारियों के तबादले,

 

देखिए 11 जिलों के कलेक्टर बदले सूची jari

 

भोपाल | 30 सितंबर 2025 मध्यप्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात एक अहम प्रशासनिक निर्णय लेते हुए 24 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में 11 जिलों के कलेक्टरों को भी बदला गया है, जिनमें सिंगरौली, डिंडोरी, अलीराजपुर, पन्ना, रतलाम, छिंदवाड़ा जैसे महत्वपूर्ण जिले शामिल हैं।

 

राज्य शासन द्वारा जारी इस आदेश को आगामी पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों की तैयारी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, शासन प्रशासन में नई ऊर्जा लाने और कार्यप्रणाली में गति लाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

 

अन्य तबादले:

 

अन्य जिन अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, वे विभिन्न विभागों, सचिवालय और संभागीय पदों पर कार्यरत थे। कुछ अधिकारियों को विशेष दायित्वों के साथ मंत्रालय में नियुक्त किया गया है।

 

राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल

 

यह व्यापक तबादला आदेश ऐसे समय में आया है जब राज्य में विकास कार्यों की समीक्षा, कानून-व्यवस्था की मजबूती और आगामी चुनावों की तैयारी को प्राथमिकता दी जा रही है। नए कलेक्टरों से अपेक्षा की जा रही है कि वे अपने-अपने जिलों में प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा देंगे।

 

सूचना स्रोत: मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश।

 

देखिए आदेश जारी

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!