Breaking News in Primes

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में जिला अध्यक्षों का किया ऐलान, 71 नए पदाधिकारियों की सूची जारी

देखिए किसको किस जिलें का बनाया अध्यक्ष, कई जिलों में पूर्व विधायक बने 

0 329

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में जिला अध्यक्षों का किया ऐलान, 71 नए पदाधिकारियों की सूची जारी

 

देखिए किसको किस जिलें का बनाया अध्यक्ष, कई जिलों में पूर्व विधायक बने

 

गुना में जयवर्धन सिंह, डिंडोरी में ओमकार मरकाम को दी गई जिम्मेदारी

संगठन सृजन अभियान के तहत बड़ी घोषणा

कई जिलों में पूर्व विधायकों को बनाया गया अध्यक्ष

 

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने शनिवार को 71 शहर और जिला कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा की है। यह नियुक्तियां “संगठन सृजन अभियान” के तहत की गई हैं, जिससे पार्टी जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।

 

इन चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी:

 

गुना जिले में जयवर्धन सिंह को जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। जयवर्धन सिंह पूर्व मंत्री हैं और दिग्विजय सिंह के पुत्र हैं।

 

डिंडोरी में ओमकार मरकाम को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

 

कई जिलों में पूर्व विधायक या सक्रिय पुराने नेताओं को नेतृत्व सौंपा गया है, जिससे पुराने अनुभव का लाभ संगठन को मिल सके।

 

 

पार्टी संगठन में नए उत्साह का संचार

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि इन नियुक्तियों से संगठन में नई ऊर्जा आएगी और पार्टी बूथ स्तर तक सक्रिय हो पाएगी। पार्टी का उद्देश्य हर जिले में एक मजबूत और सक्रिय टीम खड़ी करना है, जो आने वाले चुनावों में कांग्रेस की जीत की नींव रख सके।

देखिए जरी आदेश

3 पूर्व मंत्री, 6 विधायक, 8 पूर्व विधायक और 3 राष्ट्रीय स्तर पर दायित्व निभा चुके नेता अब संभालेंगे जिला कांग्रेस !!

शनिवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन अभियान के तहत 71 जिलाध्यक्षों की घोषणा की। चयनित जिलाध्यक्षों में कई नाम चौंकाने वाले हैं। पार्टी ने कई वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को जिलाध्यक्ष बनाकर यह संकेत दिया है कि अब कांग्रेस जमीन से मजबूत होगी। पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, राष्ट्रीय स्तर पर काम कर चुके नेता अब अपने जिले संभालेंगे।

नव-निर्वाचित जिलाध्यक्षों में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह (गुना), प्रियव्रत सिंह खींची (राजगढ़) और ओमकार सिंह मरकाम (डिंडोरी) को कमान सौंपी गई है। इनमें जयवर्धन सिंह और ओमकार सिंह वर्तमान में विधायक भी हैं। इनके अलावा विधायक महेश परमार, संजय ऊइके, सिद्धार्थ कुशवाहा और देवेंद्र पटेल को भी जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

पूर्व विधायक मुकेश पटेल, विपिन वानखेडे, कुंवर सौरभ सिंह, डॉ. अशोक मर्सकोले, सुनीता पटेल और हर्ष विजय गहलोत को भी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनमें विपिन वानखेडे एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं, युवा कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव रहीं प्रतिभा रघुवंशी, मनीष चौधरी और मोहासा भी राष्ट्रीय स्तर पर दायित्व निभा चुके हैं।

इस प्रकार, कांग्रेस ने बड़े नेताओं को जिलों की कमान सौंपकर संगठन को मजबूत करने की रणनीति अपनाई है। नई सूची में जमीनी कार्यकर्ताओं, अनुभव, युवा जोश और राष्ट्रीय स्तर के अनुभव का संतुलन साफ दिखाई देता है। यह निश्चित रूप से संगठन सृजन अभियान को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी श्री हरीश चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में संगठन सृजन अभियान का प्रयोग पूरी तरह सफल साबित हुआ है। यह अभियान पूरे देश में कांग्रेस को नई मजबूती और नई करवट दे सकता है। मध्य प्रदेश में इसका सफल क्रियान्वयन मजबूत संगठन का आधार बनता दिख रहा है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!