Breaking News in Primes

पश्चिम शरीरा पुलिस ने प्रेम जाल में फंसाकर धर्मान्तरण कराने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

0 33

हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

धर्म परिवर्तन कराने के लिये लड़की को अपने प्रेम जाल में फसाया था अभियुक्त

कौशाम्बी: पश्चिम शरीरा पुलिस ने प्रेम जाल में फंसाकर धर्मान्तरण कराने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।दिनांक 26.07.2025 को थाना पश्चिम शरीरा पर वादिनी द्वारा सूचना दी गयी कि आरोपी मो० कैफ पुत्र राजू अली निवासी ग्राम गढी बाजार थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशाम्बी द्वारा उनकी पुत्री का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पश्चिम शरीरा पर मु0अ0सं0 69/25 धारा 66E आईटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पीड़िता के बयान व अन्य साक्ष्य के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 70 (1)/61 (2)/127(2)/351(2)/352 बीएनएस व 3/5 (1) धर्म परिवर्तन अधिनियम की बढोत्तरी किया गया। घटना की गम्भीरता को देखते हुये राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा थाना पश्चिम शरीरा व थाना कौशाम्बी को अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।
उपरोक्त क्रम में थाना पश्चिम शरीरा व थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश चेकिंग की जा रही थी कि दिनांक 31.07.2025 को मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मो० कैफ पुत्र राजू अली निवासी ग्राम गढी बाजार थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशाम्बी को पुनवार नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया है।
अभियुक्त मो० कैफ पुत्र राजू अली निवासी गढी बाजार थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशाम्बी के द्वारा पूछताछ में बाताया गया कि मैने धर्म परिवर्तन कराने के लिये लड़की को अपने प्रेम जाल में फसाया और जब लड़की मेरे विश्वास में आ गयी तो मैनें उसे अपने धर्म में परिवर्तन करने के लिये कहा था।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!