Breaking News in Primes

देश में आपातकाल लगाने के पीछे न कोई युद्ध की स्थिति थी न ही कोई बाहरी आक्रमण- सीमा द्विवेदी

0 25

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: नगर पालिका परिषद भरवारी कार्यालय में आपातकाल के काले अध्याय पर आधारित प्रदर्शनी का बतौर मुख्यातिथ राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने फीता काट कर शुभारंभ कर अवलोकन किया व आयोजित सेमिनार को संबोधित किया।

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने संबोधित करते हुए बताया कि जिस संविधान की शपथ लेकर इन्दिरा गांधी प्रधानमंत्री बनी थीं उसी आत्मा को कुचलते हुए उन्होंने लोकतंत्र को एक झटके में तानाशाही में बदल दिया और चुनाव ने दोषी ठहराए जाने के बाद नैतिकता से इस्तीफा देने के बजाय पूरी व्यवस्था को ही कठपुतली बनाकर रखने का षडयंत्र रच दिया कांग्रेस सरकार ने कार्यपालिका,विधायिका और न्यायपालिका सहित लोकतंत्र के तीनों स्तंभों को बंधक बनाकर सत्ता के आगे घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था प्रेस की स्वतंत्रता पर ऐसा हमला हुआ कि बड़े बड़े अखबारों की बिजली काट दी गई सेंसरशिप लगाई गई और पत्रकारों को जेल में डाल दिया गया ऐसी तमाम बातों को विस्तार से बताया|

इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि आपातकाल के दौरान एक परिवार को संविधान से ऊपर रखने वाली कांग्रेस आज भी राहुल प्रियंका के इर्द गिर्द सिमटी हुई है और सत्ता की चाभी अब भी सिर्फ खानदानी जेब में रखी जाती है कांग्रेस का समस्त तंत्र आज भी परिवार के चरणों में समर्पित है कांग्रेस ने न सिर्फ अपनी सत्ता को बचाने के लिए बल्कि वैचारिक एजेंडे थोपने के लिए भी संविधान के साथ खिलवाड़ किया संविधान में संशोधन कर धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी जैसे शब्द जोड़े गए ताकि कांग्रेस अपने वैचारिक एजेंडे को राष्ट्र पर थोप सके इसी संशोधन से आपातकाल की अवधि बढ़ा दी गई और राष्ट्रपति को संसद की पूर्व मंजूरी के बिना भी आपातकाल घोषित करने का अधिकार मिल गया ऐसी तमाम बातों को विस्तार से बताया|

इस मौके पर निवर्तमान सांसद विनोद कुमार सोनकर,अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया,राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी,जयचंद्र मिश्र,निवर्तमान विधायक मंझनपुर लाल बहादुर,बार एसोशिएशन के अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष अजय पाण्डेय,चक्रेश मिश्रा,कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री संजय जायसवाल,दीप चंद्र दिवाकर,कार्यक्रम सह संयोजक व जिला मंत्री शीलू पाण्डेय,वरिष्ठ भाजपा नेता भोलेशंकर कुशवाहा,नगर पालिका अध्यक्ष भरवारी कविता पासी,नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी,चेयरमैन अजुहा शांति कुशवाहा, राजेंद्र कुमार भोला यादव,सहित सम्मानित लोकतंत्र सेनानी,अधिवक्तागण,मण्डल अध्यक्षगण,कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!