Breaking News in Primes

जिला जनसम्पर्क अधिकारी श्री अनिल कुमार पटले को दी गई भावभीनी विदाई

0 69

जिला जनसम्पर्क अधिकारी श्री अनिल कुमार पटले को दी गई भावभीनी विदाई

जिला जनसम्पर्क कार्यालय खरगोन में पदस्थ जनसम्पर्क अधिकारी श्री अनिल कुमार पटले का 20 जून को एक गरिमामय एवं भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। श्री पटले का स्थानांतरण पुनः जिला बालाघाट के लिए हुआ है। विदाई समारोह में कार्यालय के समस्त स्टाफ ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जनसंपर्क स्टाफ श्रीमती वैशाली राणा, श्रीमती संतु चौहान, गौरव पाटीदार, मनोज मुजाल्दे, राधेश्याम गोलकर, विजय सहित कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।

 

श्री पटले ने 14 सितम्बर 2023 को बालाघाट से स्थानांतरित होकर जिला जनसंपर्क कार्यालय खरगोन में कार्यभार ग्रहण किया था और यहाँ 21 माह की सेवा दी। अपने कार्यकाल के दौरान श्री पटले द्वारा जनसम्पर्क कार्यालय में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया गया।

 

विदाई अवसर पर स्टाफ सदस्यों ने श्री पटले के सहयोग, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच की प्रशंसा की। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि श्री पटले का मार्गदर्शन सदैव स्मरणीय रहेगा। श्री पटले ने भी अपने संबोधन में खरगोन कार्यालय के समस्त सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यहाँ के अनुभव उनके लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे। उन्होंने सभी को टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!