Breaking News in Primes

विकास खण्ड कड़ा एवं कौशाम्बी में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन

0 12

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: उप कृषि निदेशक सतेन्द्र कुमार तिवारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद के विकासखण्ड कड़ा के ग्राम डोरमा, निंदूरा, त्रिलोकपुर व मूरतगंज के ग्राम उमरछा, मोहनपुर, हठिया भीठा व कौशाम्बी के ग्राम बैंगवां फतेहपुर, मढी, ढेकाही में तीन पालियों में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया। यह कार्यक्रम 29 मई, 2025 से प्रारम्भ होकर 12 जून, 2025 तक निरन्तर चलेगा। इस कार्यक्रम में किसानों को कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ डॉ0 अजय कुमार, डॉ0 मीनाक्षी सक्सेना, डॉ0 आशीष कुमार श्रीवास्तव ने किसानों को आय में वृद्धि करने के लिए उन्नत बीज शोधन, गन्ने के साथ सह फसली खेती, मिट्टी का स्वास्थ्य एवं उपचार, संतुलित मात्रा में उर्वरक का प्रयोग, औद्यानिक फसलों का विस्तार, चारा उत्पादन तथा पशु जनित रोगों की रोकथाम और उनकी नस्लों के सुधार, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन एवं ड्रिप स्प्रिंकलर सिंचाई द्वारा कम पानी से उन्नत खेती आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान किया।इस अवसर पर सतेन्द्र कुमार तिवारी उप कृषि निदेशक द्वारा किसानों को बताया गया कि जनपद में खाद एवं बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसान अपने विकासखण्ड से सम्बन्धित राजकीय कृषि बीज भण्डार पर जाकर खरीफ सत्र की फसलों के बीज प्राप्त कर सकते हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!