Breaking News in Primes

अहिल्याबाई होलकर महिलाओं के अधिकारों को लेकर अत्यंत सजग थीं.- धर्मराज मौर्य

0 22

News By- हिमांशु उपाध्याय

कौशाम्बी: महान वीरांगना त्याग व न्याय कि प्रतिमूर्ति पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान कार्यक्रम के निमित्त जनपद के ब्लॉक महिला सशक्तिकरण सम्मेलन व नगर पालिका सम्मेलन,नगर पंचायत सम्मेलन को बतौर मुख्यातिथ जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया।जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी ने राजनीतिक और भौगोलिक सीमाओं को लांघ कर भी पूर्ण शांति और सहमति के साथ अनेक निर्माण कार्य करवाए ।यह भारत को जोड़ने की दिशा में उनको ओर से किया गया महत्वपूर्ण कार्य है उन्होंने न केवल स्थापित कार्य करवाया बल्कि भविष्य में भी सुचारू रूप से कार्य चलता रहे इसके लिए अग्रिम व्यवस्था कर दी व महिला शास्क्तीकरण तथा प्रकृति संरक्षण की दिशा में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया वे महिलाओं के अधिकारों को लेकर अत्यंत सजग थी उनके दरबार में महिलाओं को आने की पूरी स्वतंत्रता थी। सभी कार्यक्रमों में शामिल होकर जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया इसी क्रम में नगर पालिका मंझनपुर में आयोजित नगर पालिका सम्मेलन नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी की अध्यक्षता में मुख्यातिथ निवर्तमान सांसद विनोद सोनकर ने संबोधित किया,ब्लॉक सिराथू,नेवादा,व नगर पंचायत सराय अकिल में आयोजित सम्मेलन को बतौर मुख्यातिथि जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया,ब्लॉक चायल में पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पा देवी,ब्लॉक कड़ा व नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम में बतौर मुख्यातिथ निवर्तमान विधायक शीतला प्रसाद पटेल,नगर पंचायत चायल में बतौर मुख्यातिथ पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पा देवी,ने संबोधित किया इस मौके पर सभी कार्यक्रमों के कार्यक्रम संयोजक,अजय पाण्डेय,उमेश केसरवानी, जय प्रकाश विश्वकर्मा,नितिन पासी,ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी,जय सिंह पटेल,रावेंद्र प्रताप सिंह,चक्रेश मिश्रा,महिलावक्तागण,नीतू कनौजिया,माधुरी केशरी,निधि त्रिपाठी,अनीता त्रिपाठी,ज्योति केसरवानी,कुमुद त्रिपाठी,जनप्रतिनिधिगण,मण्डल अध्यक्षगण,कार्यकर्तागण उपस्थित रहे|

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!