Breaking News in Primes

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में विभिन्न रोगो से ग्रसित कुल 1582 मरीजों का चिकित्सको द्वारा किया गया उपचार एवं 10 मरीजों को जिला संयुक्त चिकित्सालय मंझनपुर में किया गया संदर्भित

0 20

News By- हिमांशु उपाध्याय

कौशाम्बी: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजय कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद  में  प्रत्येक  रविवार  को  मा0 मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाता है। जनपद  में  33 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा 3 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आज दिनांक  18 मई 2025 को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।

आरोग्य स्वास्थ्य मेले को सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारी तथा अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो मे आरोग्य स्वास्थ्य मेले के निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गयी थी । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजय कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेलरहा पश्चिम  एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा का निरीक्षण किया l  उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 हिन्द प्रकाश मणि ने प्राथमिक  स्वास्थ्य केंद्र, मंझनपुर  का  निरीक्षण  किया तथा  उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुनील सिंह ने ब्लॉक सिराथू अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदहीन खुर्द का निरीक्षण किया ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा  अवगत  कराया कि समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रत्येक  रविवार  को  मुख्यमंत्री  आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। अन्य उप  मुख्य चिकित्सा /अपर  मुख्य चिकित्सा अधिकारियो के द्वारा भी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण किया जाता है।  मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में  63 चिकित्साधिकारी व  140 पैरामेडिकल  कर्मचारी की ड्यूटी लगायी गयी थी । आरोग्य स्वास्थ्य मेले में विभिन्न रोगो से ग्रसित कुल  1582  मरीजों का  चिकित्सको द्वारा उपचार  किया गया  एवं  10 मरीजों को जिला संयुक्त चिकित्सालय मंझनपुर कौशाम्बी संदर्भित किया गया। साथ ही मेले मे कुल  52  गोल्डेन  कार्ड  एवं  76 आभा आईडी भी बनाये गये।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!