Breaking News in Primes

भरवारी नगर में 16.78 करोड़ से होगे विकास कार्य, बोर्ड की बैठक में खींचा खाका

0 52

नितिन केसरवानी

शासन को भेजा प्रस्ताव, मुहर लगते ही शुरू होगे विकास कार्य, सभासदों नें बोर्ड कमेटी के बैठक में उठाया भ्रष्टाचार का मुद्दा किया हंगामा

भरवारी: नगर पालिका परिषद भरवारी के ‘ अम्बेडकर भवन’ में शनिवार की दोपहर में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता कविता पासी व अधिशासी अधिकारी रामसिंह ने किया l

नगर क्षेत्र के वॉर्ड 14 सौहार्द नगर के नबीपुर में बने आंबेडकर भवन में यह पहली बैठक थी, बैठक में सोलह सदस्य शामिल रहे l बैठक में जल निकासी, पेयजल आपूर्ती व पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत दो दो करोड़ रुपए, अंत्येष्ठि स्थल व तालाब सौंदर्यीकरण उन्तालीस उन्तालीस लाख रुपए, मुख्य मंत्री नगर सृजन योजना के तहत दस करोड़ रुपए से कुल 16.78 करोड़ रुपए नगर पालिका के सभी पच्चीसों वार्डो में विकास कार्य होगे l अधिशासी अधिकारी रामसिंह ने कहा कि आयोजित बोर्ड की बैठक का कोरम पूरा रहा, सदस्यों के प्रस्ताव आए जिनपर विकास कार्यों की मोहर लगाई गई l अध्यक्ष कविता पासी ने कहा कि सभी सदस्यों से वार्डो के विकास के मिले प्रस्तावों पर जल्द ही विकास कार्य शुरू करवाएं जाएंगे, नगर पालिका अधिनियम में निहित निर्देश में बोर्ड की बैठक का वीडियो रिकार्डिंग बनाना सदन की अवहेलना माना गया है l

बैठक में सभासदों ने नगर पालिका क्षेत्र में पुराने प्रस्तावों पर हुए कामों की जानकारी मांगी जिसपर अध्यक्ष कविता पासी और ईओ रामसिंह ने कहा कि पहले बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों का प्रस्ताव दीजिए । सभासदों ने सवाल उठाया कि जब वार्डों में होने वाले कार्यों की जानकारी नहीं मिलेगी तो बैठक का क्या औचित्य है। इस दौरान सदस्यों ने बैठक की वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू की, तो अध्यक्ष और ईओ ने इसका विरोध किया। दोनों ने कहा कि वीडियो रिकॉर्डिंग करना सदन की बैठक की अवहेलना माना जाएगा, इसके बाद दोनों अधिकारी अपनी कुर्सियां छोड़कर चले गये।

वही सभासदों ने इस मामले की शिकायत डीएम मधुसूदन हुल्गी से फोन के माध्यम से की है,डीएम मधुसूदन हुल्गी ने सभासदों को धैर्य रखने और समय देने की बात कही है।

इस संबंध में ईओ राम सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अध्यक्ष ने बोर्ड की बैठक के दौरान किसी भी प्रकार की वीडियो बनाने से मना किया था,लेकिन सभासद वीडियो बनाने लगे थे,जिस पर अध्यक्ष और सभासदों में बहस होने लगी,जिसके बाद अध्यक्ष बीच में ही बैठक को छोड़कर चली गई।

नाराज सभासदों में सूरज भान यादव, शंकर लाल केसरवानी, विराट गुप्ता प्रतिनिधि सभासद, तुषार केसरवानी प्रतिनिधि, शंकर लाल, विक्रम सिंह, वीरेन्द्र गौतम, सुरेंद्र सिंह ,मोहम्मद हुसैन, विजय पाल, गंगा देवी, मंजू देवी ,शादाब सिद्दीकी सहित तमाम सभासद मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!