Breaking News in Primes

जनसेवा का संकल्प अटल, एक ही संकल्प एक ही लक्ष्य – असहाय एवं गरीबों की सेवा करना ही मेरा धर्म – बीरेंद्र सरोज फौजी

0 256

News BY हिमांशु उपाध्याय

#मानव_सेवा_ही_माधव_सेवा_है

जनसेवा का संकल्प अटल, एक ही संकल्प एक ही लक्ष्य – असहाय एवं गरीबों की सेवा करना ही मेरा धर्म – बीरेंद्र सरोज फौजी

 

विगत दिनों मूरतगंज कसिया के चिटकहना निवासी बड़कू सरोज (पुत्र श्री घसीटे लाल जी) एवं राकुमार सरोज (पुत्र श्री रमेश सरोज जी) को सिंघिया चौकी इंचार्ज व सिपाही द्वारा अकारण और अत्यंत बेरहमी से पीटा गया, घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ितों और उनके परिजनों से अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर बीरेंद्र सरोज फौजी जी पीड़ितों मिलकर उनका हालचाल लिया और पूरी घटना की जानकारी प्राप्त कर जिलाधकारी कौशाम्बी एवं पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी से बात कर दोषी चौकी इंचार्ज व सिपाही पर सख्त कार्यवाही के लिए कहा, ताकि भविष्य में ऐसी अमानवीय घटनाएं पुनः न हों।

इसके अतिरिक्त, घायल व्यक्तियों की सहायता हेतु आर्थिक_सहयोग भी प्रदान किया, जिससे वे अपना उचित उपचार करवा सकें।

न्याय की इस लड़ाई में हम पीड़ित परिवारों के साथ हैं, दोषियों को दंड दिलाने के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेगा।

इस मौके पर चरवा नगर पंचायत अध्यक्ष श्री जगनाराय पासी, सभासद श्री निरंजन चौधरी जी, श्री हरिश्चंद्र पाल जी एवं आदि लोग मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!