Breaking News in Primes

डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के शुभ अवसर पर दिव्यांगजनों को मुख्य विकास अधिकारी ने प्रदान की ट्राईसाइकिल

0 16

News By- हिमांशु उपाध्याय

कौशाम्बी: डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के शुभ अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा 10 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिव्यांगजनों से दिव्यांग पेंशन के बारे में पूछा गया तो दिव्यांगजनों ने बताया कि उन्हें दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा ससमय दिव्यांग पेंशन प्राप्त हो जाती है। सभी दिव्यांगजन ट्र्राईसाइकिल पाकर दिव्यांगजन बहुत खुश हुये और मुख्य विकास अधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनपद में कोई भी दिव्यांगजन पेंशन, कृत्रिम सहायक उपकरण एवं दिव्यांगजनों के लिए संचालित किसी भी सरकारी सहायता से वंचित नही रहने चाहिए । इस अवसर पर परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण,  डी0सी0 मनरेगा, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी आदि उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!