Breaking News in Primes

कानून का पालन कराने वाले ध्यान दें= शिवसेना

0 32

कानून का पालन कराने वाले ध्यान दें= शिवसेना

खंडवा। शहर में पुलिस विभाग द्वारा 11:00 के बाद बाजार बंद करवाया जा रहा है। पुलिस के द्वारा कानून व्यवस्था लेकर इस तरह के कदम उठाने पड़ रहे हैं क्योंकि देर रात बाजार खुले रहने से क्राइम का ग्राफ बढ़ने का अंदेशा रहता है। यही वजह है कि पुलिस अधीक्षक मनोज राय के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। लेकिन दूसरी तरफ देखे तो शहर के एक क्षेत्र क्षेत्र में देर रात 12:00 बजे तक चहल-पहल देखी जा सकती है । इस पर समय की पाबंदी क्यों नहीं लग पा रही है। उक्त टिप्पणी करते हुए शिवसेना प्रमुख गणेश भावसार ने कहा कि रेलवे स्टेशन, माता चौक, आनंद नगर, खानशावली, इमली पुरा, जलेबी चौक, इंदिरा चौक, जिला अस्पताल क्षेत्र एवं शहर के अन्य क्षेत्रों को रात 11:00 बंद कर दिया जाता है। पुलिस विभाग की इस तरह की कार्रवाई अच्छी है। लेकिन दूसरी ओर शहर में संचालित हो रहे आनंद नगर क्षेत्र मे मेला देर रात 12:00 तक रोशन रह रहा है। यहां पर मेले में कुछ ऐसे गेम भी संचालित हो रहे हैं जिसमें 20 रुपए लगाओ और 200 रुपए इनाम पाओ। ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर भी चल रहे हैं। इस और पुलिस विभाग कब ध्यान देगा।

शिवसेना इसको लेकर अपना विरोध दर्ज कराते हुए शीघ्र ही एक ज्ञापन खंडवा पुलिस अधीक्षक को सौंपेगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!