Breaking News in Primes

वन परिक्षेत्राधिकारियों के तबादले, गोपाल जाटव कोलारस एवं माधव सिंह सिकरवार होंगे सतनवाड़ा रेंजर

0 138

*वन परिक्षेत्राधिकारियों के तबादले, गोपाल जाटव कोलारस एवं माधव सिंह सिकरवार होंगे सतनवाड़ा रेंजर*

 

 

*कुलदीप आर्य शिवपुरी*

 

शिवपुरी। मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में वन सेवा अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। मोहन यादव सरकार के द्वारा एक साथ 21 फॉरेस्ट रेंजर्स को नई जिम्मेदारी दी गई है। इन अधिकारियों को नए पद पर पदस्थ किया गया है तबादले और पोस्टिंग को लेकर एमपी वन विभाग सचिव के द्वारा 10 फरवरी 2025 को लेकर आदेश जारी किए हैं।

शिवपुरी वन परिक्षेत्राधिकारी गोपाल जाटव को कोलारस वन परिक्षेत्राधिकारी एवं गुना उत्तर के वन परिक्षेत्राधिकारी माधव सिंह सिकरवार को सतनवाड़ा रेंज का वन परिक्षेत्राधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार रेंजर आमिर खान को ओरछा, रेंजर आदित्य कुमार पुरोहित को गेम परिक्षेत्र ओरछा अभ्यारण, रेंजर आकाश राजपूत को निवाड़ी, रेंजर नवनीत झा को आष्टा, रेंजर देवेश गौतम को बहोरीबंद कटनी, रेंजर ब्रजदास मीना को सिरोंज, रेंजर रंजन सिंह परिहार को सिंहपुर सतना, रेंजर नीतेश गंगेले को बड़ामलहरा छतरपुर, रेंजर राजेन्द्र पस्तोर को अमरपाटन सतना, रेंजर अंचल भारद्वाज को चिकलोद ओबेदुल्लागंज, रेंजर संजय सिंह राजपूत को बैरसिया, रेंजर सत्येन्द्र सिंह धाकड़ को धूलकोट बुरहानपुर, रेंजर रवि कुमार पाण्डे को संजय टाइगर रिजर्व सीधी, रेंजर कु. रितिका यादव को चंदेरी, रेंजर नीलेश प्रजापित को लवकुशनगर छतरपुर, रेंजर पावन राय को बिजावर छतरपुर, रेंजर दीपक शर्मा को वनमंडल श्योपुर, रेंजर योगेन्द्र तिवारी को पश्चिम सरई सिंगरौली एवं रेंजर श्रीमती संगीता ठाकुर को इंदौर वन परिक्षेत्राधिकारी के रूप में नवीन पदस्थापना की है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!