Breaking News in Primes

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निवास ग्राम बीरपुर में सरपंच एवं वार्ड पंच निर्विरोध चुने गए

0 12

*मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निवास ग्राम बीरपुर में सरपंच एवं वार्ड पंच निर्विरोध चुने गए*

 

सुरजपुर बीरपुर। छत्तीसगढ़ शासन की कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निवास ग्राम बीरपुर ने इतिहास रचा है।जिला सूरजपुर के विधानसभा भटगांव में स्थित ग्राम बीरपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्विरोध सरपंच समेत सभी वार्डों में पंचों का चयन किया गया है, जो अपने आप में बहुत अनूठा है।ग्राम पंचायत बीरपुर के समस्त ग्रामीण जनों द्वारा इस प्रकार निर्विरोध सरपंच एवं पंचों के चयन से प्रतीत होता है कि मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के निवास ग्राम में सभी ग्रामीण जन एकजुट होकर ग्राम के सर्वांगीण विकास में सहभागी बने हैं,मन्त्री लक्ष्मी राजवाड़े के गृह ग्राम वीरपुर में सरपंच एवम सभी 11 वार्डो में पंच निर्विरोध चुनने की अब तक के इतिहास में पहली बार हुवा है। सभी ग्रामीण जनों के इस ऐतिहासिक निर्णय से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की एक अलग पहचान केवल भटगांव विधानसभा में ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में एक मिसाल पेश करेगी। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने सरल एवं सहज स्वभाव के कारण पूरे राज्य में सभी की लाडली बेटी बहन के रूप में कार्य कर रही हैं ।छत्तीसगढ़ कैबिनेट में इकलौती महिला मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने सभी ग्रामीण जनों का निर्विरोध सरपंच एवं पंच चुने जाने पर आभार व्यक्त किया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!