Breaking News in Primes

नवेगांव क्षेत्र में मुर्गा बाजार, जुए, सट्टे, रेत, शराब का अवैध कारोबार जोरों पर

0 429

नवेगांव क्षेत्र में मुर्गा बाजार, जुए, सट्टे, रेत, शराब का अवैध कारोबार जोरों पर

 

कॉल हिस्ट्री और बाहर बैठकी से मालूम चलेगी किन अवैध कारोबारियों से होती है बातचीत

 

एक अधिकारी ने क्षेत्र में ढ़ाया कहर, देखिए सिलसिले वार कैसे होती है सेटिंग

 

मनीष कुमार राठौर

8109571743

छिंदवाड़ा जिले की जुन्नारदेव तहसील के अंतर्गत आने वाले नवेगांव क्षेत्र में खुलेआम मुर्गा बाजार में सैकड़ो की संख्या में लोग जमा होकर जुआ, सट्टे, शराब का अवैध कारोबार कर रहे हैं । ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह अंग्रेजी शराब की बिक्री हो रही, वही जब अधिकारी महोदय का इन सब से भी पेट नहीं भरता तो अवैध रूप से चलने वाली रेत की ट्रालियों को टारगेट करते है, ग्रामीण के कुछ घरों में लगे गांजे के पेड़ पर नजर, इसके साथ महोदय यही नहीं रुकते जब कोई घटना होती है तो उस पर समझौता सहित अनेक काम में कट की लालच ने आज ऐसे मुकाम पर पहुंचा दिया है कि खबर लिखने वालों को धमकी इसके अलावा कोई यदि महोदय को जानकारी देता या शिकायत करता है तो उसी के ऊपर उल्टी कार्यवाही की जाती है ।

अवैध कार्य की जानकारी महोदय को होने के बाद भी इन पर कार्रवाई करने के बजाय अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों से पूछा जाता है कि क्या आपके पास कोई अन्य व्यक्ति है जिस पर केस बनाकर पेश किया जा सके और उच्च अधिकारियों को बताया जा सके कि मेरे द्वारा कार्रवाई की जा रही है आपको जानकर हैरानी होगी कि यदि इन अधिकारी कॉल हिस्ट्री खंगाली जाए तो उसमें शराब, सट्टे, जुए, मुर्गा बाजार और अवैध रेत के उत्खनन करने वाले लोगों से बातचीत होने के प्रमाण सामने आ जाएंगे ।

उदाहरण के तौर पर यदि आप पत्रकार है और महोदय को जानकारी देत है तो अधिकारी अवैध कारोबारियों को कॉल कर उनसे कहते है खबरें लग रही एक कार्यवाही करनी पड़ेगी क्योंकि उच्च अधिकारी को कार्यवाही दिखानी है, यदि बड़े स्तर पर अधिकारी महोदय के 2 नंबर की कॉल हिस्ट्री निकली जाए तब मालूम चलेगा कि कितने अवैध व्यापारी को कॉल किया गया है।

दैनिक प्राईम संदेश की टीम ने एक वीडियो के माध्यम से पता लगाया है कि क्षेत्र के महोदय द्वारा रेत माफियाओं से 8 हजार प्रतिमाह लिया जाता है। जिसमें दो व्यक्ति हिरदागढ़ और पांच व्यक्ति नवेगांव क्षेत्र के जाने- माने माफियाओं में से एक है। अब बात की जाए शराब, सट्टे, जुआ और मुर्गा बाजार के अवैध वसूली कितनी है यह जानकारी अगले अंक में हम आपको दिखाएंगे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!