Breaking News in Primes

प्रभा यादव भाजपा नेत्री ने जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 02 अम्बिकापुर से डीडीसी पद हेतु नामांकन फार्म जमा किया 

0 19

प्रभा यादव भाजपा नेत्री ने जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 02 अम्बिकापुर से डीडीसी पद हेतु नामांकन फार्म जमा किया

 

अम्बिकापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी के बीच जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र. 02 अम्बिकापुर से डीडीसी पद के लिए भाजपा महिला मोर्चा अम्बिकापुर ग्रामीण सह प्रभारी एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य व सदस्यता अभियान सह प्रभारी विधानसभा अम्बिकापुर श्रीमती प्रभा सिंह यादव ने भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के समक्ष डीडीसी पद हेतु दावेदारी प्रस्तुत किया गया था ! भाजपा से समर्थन नही मिलने के कारण आज जिला पंचायत सदस्य क्रमांक – 2 अम्बिकापुर हेतु अपने क्षेत्र के समर्थकों के आह्वान पर नामांकन फार्म जमा किया गया! ग्राम पंचायत मेंड्राकला में निवास करते हुए पिछले लगभग 15 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र मे जन सेवा कर रही है तथा भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में सक्रिय सदस्य हैं, सदस्यता अभियान में भी काफी संख्या में लोगों को सदस्य बनाई थी तथा परिवारजन आरएसएस एवं भाजपा से लगभग 50 वर्षों से सक्रिय संबंध रखते हैं तथा परिवारजन समाज सेवा में सक्रिय भूमिका में हैं। संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और सेवाभाव के लिए जानी जाती हैं। ग्राम पंचायत मेण्ड्राकला में निवासरत है इनके द्वारा अपने क्षेत्र के समस्याओं के संबंध में समय समय शासन-प्रशासन के समक्ष मांग रखा गया है। इनके द्वारा दिये गये मांग पत्र को शासन प्रशासन के द्वारा भी पुरा किया गया है जैसे- रोड, बिजली, पानी, स्वास्थ्य केन्द्र, स्कूल व अन्य कार्य भी हुआ है। ग्राम के लोगों के समस्या के समाधान में अग्रिण भूमिका भी निभाई है और समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। जिला पंचायत सदस्य महिलाओं के लिए आरक्षित है। इस ग्रामीण क्षेत्र से पढ़ी-लिखी महिला योग्य युवा उम्मीदवार हैं, इनकी योग्यता बी.सी.ए, एम.बी.ए. (Master of Business Administration) है तथा सामाजिक संगठन छ.ग. जन जागृति सेवा समिति की प्रदेशाध्यक्ष व सभी समाजीक संस्थाओं व धार्मिक संगठनों से तालुक रखती हैं। प्रभा सिंह यादव का क्षेत्र के लिए दुरदृष्टी और विजन है कि लक्ष्य क्षेत्र के हर वर्ग युवाओं, महिलाओं और किसानों के सपने को साकार करना है वे विकास और समृद्धि के विजन के साथ चुनाव मैदान में उतरी हैं। इनका मानना है कि समाज का अंतिम व्यक्ति भी अपने अधिकारों व सपनों को पूरा करने में सक्षम होना चाहिए। पार्टी के प्रतिनिष्ठा, जनता के लिए सेवाभाव, समस्याओं के समाधान के प्रति उनकी प्रतिबद्ध है! डीडीसी क्षेत्र क्र. 02 के ग्रामीणों एवं लोगों में श्रीमती प्रभा यादव का नाम इस बार चुनावी चर्चा का केन्द्र बना हुआ है। इनके पंचायत में अब तक हुए विकास कार्य एवं उनकी संघर्षशीलता को देखकर क्षेत्रवासियों में उम्मीदें जाग उठी हैं। ग्रामीणों का मानना है कि अगर डीडीसी चुनी जाती हैं तो क्षेत्र में छत्तीसगढ़ शासन की नई योजनाओं का मार्गप्रस्त होगा। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 में निवासरत यादव समाज एवं अन्य सभी समाजों में काफी उत्साह है कि पहली बार इस ग्रामीण क्षेत्र से बढ़ी लिखी योग्य उम्मीदवार यादव समाज व भाजपा नेत्री प्रभा यादव जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र. 02 से चुनाव मैदान में उतर चुकी है! प्रभा यादव जी द्वारा अपने क्षेत्र मे निरंतर जन सम्पर्क कर रही है! ग्रामीण क्षेत्र के होने के कारण, काफी संख्या में लोगों द्वारा इन्हें भारी मतों से चुनाव जीताने का समर्थन मिल रहा है! श्रीमती प्रभा यादव जी ने बताया की मुझे अपने ग्राम क्षेत्रवासियों से बहुत उम्मीद व विश्वास है की क्षेत्र के विकास हेतु मुझे भारी मतों से जीत दिलायेंगे। इस दौरान इन्होंने अपने क्षेत्र के सभी भाईयों बहनों व लोगों से कहा है की ग्राम के विकास हेतु मुझे आप सभी अपना अमूल्य वोट देकर भारी मतों से विजई बनावे धन्यवाद!!

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!