Breaking News in Primes

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत जनपद क्षेत्र के विभिन्न सम्मेलनों में 115 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

0 98

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत जनपद क्षेत्र के विभिन्न सम्मेलनों में 115 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे,

 

वधू को आशीर्वाद में मिलेगे 49 हजार,स्वीकृति पत्र किए वितरण

 

राजू पटेल कसरावद(खरगोन)

 

 

जनपद पंचायत कसरावद अंतर्गत मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत जनपद क्षेत्र में विभिन्न ग्राम पंचायतों में सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन हुए जिसमें कुल 115 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे,जिसमें ग्राम पंचायत अवरकच्छ के ग्राम रामपुरा मे 72 जोड़े,मंडी परिसर कसरावद मे 12 जोड़े,ग्राम पंचायत भोइन्दा मे 11 जोड़े, ग्राम पंचायत खामखेडा मे 12 जोड़े, ग्राम पंचायत खेड़ीबुजुर्ग मे 8 जोड़े का कन्या विवाह कार्यक्रम संपन्न किया गया वधु के खाते मे शासन द्वारा 49000 की राशि भुगतान की जायेगी, वर वधु को आशीर्वाद प्रदान करने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनुबाई तवर,कसरावद विधानसभा के विधायक सचिन यादव,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बंटी तवर,नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद् यादव नगर,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती उमा लक्ष्मण पटेल,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश बागदरे, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि लक्ष्मण पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष परसराम यादव, जनपद सदस्य दिनेश वास्कले एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा जनपद पंचायत कसरावद के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए इनके द्वारा वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया एवं कन्या को 49000 खाते मे भुगतान के स्वीकृति पत्र वितरित किये एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!