Breaking News in Primes

खराब मार्ग को लेकर किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले ग्रामीण सहित किसानों ने ग्राम खामखेड़ा में दिया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

0 160

खामखेड़ा-दुर्गापुर खराब मार्ग को लेकर किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले ग्रामीण सहित किसानों ने ग्राम खामखेड़ा में दिया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

 

राजू पटेल कसरावद(खरगोन)

 

कसरावद तहसील क्षेत्र के ग्राम खामखेड़ा में किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले ग्रामीण सहित किसानों ने दुर्गापुर के खराब मार्ग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कर दिया हे,बता दे कि खामखेड़ा से दुर्गापुर मार्ग के तीन किमी की सड़क जर्जर हालत में है ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कई वर्षों से खराब मार्ग पर जर्जर गड्ढे हैं जिसको लेकर कलेक्टर खरगोन एवं एसडीएम कार्यालय कसरावद को अवगत कराया मगर आश्वासनों के बाद भी मार्ग की मरम्मत का कार्य नहीं किया जा रहा है इसलिए ग्रामीणों ने यह कदम उठाया है जब तक इस मार्ग का काम नहीं होगा या इसका पक्का आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी,ग्रामीणों ने बताया कि इस रोड़ पर प्रतिदिन लोगों का आना-जाना लगा रहता है क्यों कि ग्राम खामखेड़ा में शासकीय अस्पताल,जिला सहकारी बैंक एवं पुलिस चौकी पर इत्यादि लोगों का काम पड़ता रहता है वही बोरावा, भनगांव,दुर्गापुर एवं खामखेड़ा के लोगों का आना-जाना भी लगा रहता है साथ ही साथ इस मार्ग पर ही दुर्गापुर में प्राचीन मंदिर मां बागेश्वरी देवी एवं पंच देवली में भुनेश्वरी माता का मंदिर है जहां पर आए दिन भक्तों का आना जाना लगा रहता हे जिससे भक्तों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ग्रामीणों ने बताया कि हमने कई बार शासन एवं प्रशासन को अवगत कराया है मगर इस और किसी का भी ध्यान नहीं,ग्रामीणों की मांग है कि इस रोड़ का कार्य अति शीघ्र चालू करें जिससे लोगों को मुसीबत से राहत मिले,खराब मार्ग के कारण दुर्गापुर के लोगों को खामखेड़ा आने के लिए 9 किलोमीटर का फेर लगता है अगर यह मार्ग बन जाती है तो दुर्गापुर के ग्रामीण एवं किसानों को मात्र 3 किलोमीटर में ही सफर तय हो जाएगा,धरना प्रदर्शन में उपस्थित किसान मजदूर महासभा के जिला संगठन मंत्री संतोष रांडवा ने बताया कि शासन प्रशासन यदि हमारी इस समस्या पर ध्यान न देकर निराकरण नहीं किया गया तो यह आंदोलन उग्र रूप भी ले सकता है जिसकी पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी,इस दौरान धरना प्रदर्शन में किसान मजदूर महासभा के

संगठन मंत्री निमाड़ मालवा नंदराम गुर्जर, गोरेलाल दोगाया,तहसील अध्यक्ष दुलीचंद बिरला, संगठन मंत्री सुमेर सिंह चौहान, तहसील सचिव

महेश राठौर तहसील उपाध्यक्ष एवं ग्रामीण मौजूद थे

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!