Breaking News in Primes

गणतंत्र दिवस की पूर्व बेला में प्रकाश विद्यालय किरंदुल के बच्चों ने निकाली एकता रैली

0 774

गणतंत्र दिवस की पूर्व बेला में प्रकाश विद्यालय किरंदुल के बच्चों ने निकाली एकता रैली

 

किरंदुल: देश के 76 वें गणतंत्र दिवस के पूर्व बेला में नगर के प्रकाश विद्यालय किरंदुल के वाईस प्रिंसिपल सिस्टर सुशीला के मार्गदर्शन एवं क्रीडा शिक्षक निर्मल बघेल के नेतृत्व में प्राईमरी स्कूल के बच्चों के द्वारा नगर में विशाल एकता रैली निकल गई। जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा भारत माता के साथ आजादी के महान नायक महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, झांसी की रानी लक्ष्मी बाई, सरदार वल्लभ भाई पटेल, बीएसएफ के जवान, नेवी के जवान एवं एयरफोर्स के जवानों की वेशभूषा में बच्चे विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। रैली के सबसे सामने भारत माता जिसके दोनों तरफ देश के जवान सुरक्षा प्रदान करते हुए, तथा उनके साथ देश के महान नायक कदम से कदम मिलाते हुए नगर भ्रमण करते दिखे। सभी बच्चों देश भक्ति में लीन होकर रैली में वंदे मातरम, भारत माता की जय नारे लगाते दिखे। भारतीय एकता का परिचय देते हुए नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा निकाले गए इस एकता रैली की नगर वासियों ने भरपूर सराहना की। बच्चों द्वारा निकाली गई इस एकता रैली में विद्यालय के शिक्षिका रेनू जी बी, सुशीला, हेमलता, प्रेमा, सोनाली कोचे, अतिका, स्नेह लता, बाला, अखिल, भोला, अनीता, विनोद तथा 8th क्लास के बच्चों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!