Breaking News in Primes

दिवसीय सांस्कृतिक एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

सांस्कृतिक एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की शुरूआत हुई।

0 87

महर्षि वेद् व्यास पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल में तीन दिवसीय सांस्कृतिक एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

 

राजू पटेल कसरावद(खरगोन)

 

 

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को महर्षि वेद व्यास पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल कसरावद में तीन दिवसीय सांस्कृतिक एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की शुरूआत हुई। प्रथम दिवस सांस्कृतिक कार्यकम का शुभारंभ कसरावद नगर पंचायत परिषद की अध्यक्ष श्रीमति विमल राजेन्द्र यादव, नगर पंचायत परिषद उपाध्यक्ष श्रीमति रचना पप्पू सोनी एवं पार्षद एवं भाजपा महिला नेत्री श्रीमति रेखा हेमंत सोनी के आतिथ्य में किया गया। अतिथिगण एवं महर्षि वेद व्यास स्कूल के डायरेक्टर राजेश व्यास, निलेश व्यास, बृजेश व्यास, श्रीमति सीमा व्यास, श्रीमति रेखा व्यास एवं श्रीमति गरिमा व्यास एवं स्कूल के शिक्षकों द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए एवं वंदना कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। पश्चात स्कूल के बालक बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसमें नृत्य, नाटिका एवं राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किये गये। स्कूल के नन्हें मुन्ने बच्चो द्वारा मनोहारी प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर अतिथि श्रीमति विमल राजेन्द्र यादव एवं श्रीमति रेखा हेमंत सोनी द्वारा बच्चो को इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये गये। सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने में महर्षि वेद व्यास पब्लिक स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बच्चो का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर पूर्व पार्षद देवदत्त एक्कल, सुधीर सराफ, अनिस खान उपस्थित थे। रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया जायेगा एवं सोमवार को पुरस्कार वितरण के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन होगा। संस्था के शिक्षक श्रीमति सीमा पाटीदार, श्रीमति मीना भाटी, हेमंत गांगले, रणजीत मंडलोई, अंकुश पाटीदार, मोनिका अरझरे, सारिका यादव, पूर्णिमा मेम, अमन पटेल का विशेष सहयोग रहा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!