Breaking News in Primes

आनंद उत्सव का हुआ आयोजन,सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही बच्चों सहित ग्रामीणों ने रस्साकस्सी प्रतियोगिता में लिया भाग

0 190

ग्राम बालसमुद में आनंद उत्सव का हुआ आयोजन,सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही बच्चों सहित ग्रामीणों ने रस्साकस्सी प्रतियोगिता में लिया भाग

 

राजू पटेल कसरावद(खरगोन)

 

शुक्रवार को कसरावद जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बालसमुद की पटेल धर्मशाला परिसर में ग्राम पंचायत के तत्वाधान में आनंद उत्सव का आयोजन हुआ जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित कई प्रतियोगिताएं हुई जिसमें बच्चों सहित ग्रामीणों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया,

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर सरस्वती पूजा और वंदना से किया गया वहीं मंच से स्कूली बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जिसमें समूह नृत्य सहित एकल नृत्य भी शामिल थे,इसके बाद बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों के लिए भी खेलखुद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया इसमें मुख्य रूप से खो- खो,कबड्डी और रस्साकस्सी प्रतियोगिता हुई जिसमें बच्चों के साथ साथ ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया,इस दौरान जनपद सदस्य जगदीश पटेल,सरपंच प्रतिनिधि अशोक मेड़ा,सचिव योगेश बामने,कुनबी पटेल समाज अध्यक्ष दिनेशसिंह मंडलोई,पंच जावेद खान,साहेब खान,अमित पाटीदार,अंकित पटेल,अमृत भालसे,संकुल प्राचार्य के.सी. सांवले,ग्राम के वरिष्ठ देवराम गौरा,बाबूलाल पटेल,लालचंद पटेल,कार्यक्रम प्रभारी आनंदराम धनगर सहित स्कूली बच्चे,ग्रामीण व शिक्षक उपस्थित थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!