Breaking News in Primes

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले इन जगहों पर शराब हुई बंद

0 2,179

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले इन जगहों पर शराब हुई बंद

 

ट्रांसफर को लेकर बड़ा निर्णय, किसान और विधवा महिलाओं को लेकर भी बड़ा ऐलान

 

 

किसानों-महिलाओं को बड़ी सौगात, जानें सीएम मोहन यादव की कैबिनेट के फैसले, भोपाल को क्या मिला?

 

* विधवा बहनों को शादी करने पर मिलेंगे 2 लाख रुपये

* अस्थायी पंप वाले किसानों की मदद करेगी सरकार

* 17 शहरों-नगर पंचायतों-ग्राम पंचायतों में शराब बंद

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने मां अहिल्याबाई होल्कर के पदचिन्हों पर चलने का फैसला किया है। इसके मद्देनजर सीएम यादव ने 24 जनवरी को प्रदेश के मुख्य पर्यटन स्थल और मां अहिल्याबाई की नगरी महेश्वर में कैबिनेट बैठक की। इस बैठक में उन्होंने महिलाओं-किसानों-छात्रों को बड़ी सौगात दी। इसके अलावा उन्होंने 17 शहरों-ग्राम पंचायतों में शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में नई योजना बनाई गई है। इस योजना से हम प्रदेश की महिलाओं को शिक्षा-स्वास्थ्य-पोषण-सुरक्षा-वित्त सहित हर तरह से सशक्त बनाएंगे। उन्होंने बताया कि विधवा बहनों के लिए कल्याणी योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत अगर कोई विधवा बहन विवाह करके जीवन को बेहतर बनाना चाहती है तो उसे दो लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी।

 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को भी बड़ी सौगात दी। उन्होंने बताया कि 2 लाख अस्थायी पंप वाले किसानों को 3 हॉर्स पावर से लेकर 7.5 हॉर्स पावर तक के पंप खरीदने में सरकार मदद करेगी। इसके लिए किसानों को महज दस फीसदी राशि देनी होगी, बाकी रकम सरकार चुकाएगी। इस तरह सरकार किसानों को बिजली फ्री देगी। सरकार प्रदेश के अन्नदाताओं को आत्मनर्भर बनाएगी। स्थायी पंप वाले किसानों के लिए भी पॉलिसी बनाई जाएगी। सीएम यादव ने बताया कि भोपाल के बावड़ियाकलां में 180 करोड़ रुपये की लागत से नया ब्रिज बनाया जाएगा। इससे यातायात की समस्या से निदान मिलेगा।

 

*इन शहरों-नगर पंचायतों-ग्राम पंचायतों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध*

सीएम यादव ने बताया कि महू में स्थापित आंबेडकर विश्वविद्यालय के लिए 25 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा 17 धार्मिक शहरों-नगर पंचायतों-ग्राम पंचायतों में शराब बंदी कर दी है। यहां न केवल शराब की दुकानें बंद की जाएंगीं, बल्कि उन्हें शिफ्ट भी नहीं किया जाएगा। इन जगहों में मंडला- नगर पालिका, मुलताई नगर पालिका, मंदसौर नगर पालिका, अमरकंटक नगर पालिका, सलकनपुर ग्राम पंचायत, बरमानकलां, लिंगा, बरमानखुर्द ग्राम पंचायत, कुंडलपुर ग्राम पंचायत, बांदकपुर ग्राम पंचायत, उज्जैन नगर निगम, ओंकारेश्वर नगर पंचायत, महेश्वर नगर पंचायत, मण्डलेश्वर नगर पंचायत, ओरछा नगर पंचायत, मैहर नगर पालिका, चित्रकूट नगर पंचायत, दतिया नगर पालिका और पन्ना नगर पालिका शामिल हैं।

 

*विशेष परिस्थितियों में ट्रांसफर कर सकेंगे मंत्री*

 

सीएम मोहन यादव ने बताया कि अब विशेष परिस्थितियों में मंत्री ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके विभागों के काम विधिवत और बिना किसी रुकावट के चलते रहेंगे। उन्होंने बताया कि अगल महीने होने जा रही ग्लोबल इंवेस्टर समिट की तैयारियां भी जोरों पर हैं।

 

*होल्कर साम्राज्य की संस्कृति को किया याद*

 

सीएम यादव ने होल्कर साम्राज्य की संस्कृति को भी याद किया। उन्होंने कहा कि होल्कर साम्राज्य का सांस्कृतिक क्षेत्र तो बड़ा था ही, उनका भौगोलिक क्षेत्र भी बड़ा था। हम लोकमाता मां अहिल्याबाई के आदर्शों को चरितार्थ करने का प्रयास कर रहे हैं। मां नर्मदा का आशीर्वाद हमारे साथ है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!