Breaking News in Primes

ग्राम बालसमुद में जाम के बगीचे के पास दिखे तेंदुए के पगमार्क,कुछ दिनों पूर्व सड़क दुर्घटना में हुई थी एक तेंदुए की मौत

0 339

ग्राम बालसमुद में जाम के बगीचे के पास दिखे तेंदुए के पगमार्क,कुछ दिनों पूर्व सड़क दुर्घटना में हुई थी एक तेंदुए की मौत

 

राजू पटेल कसरावद(खरगोन)

 

कसरावद तहसील क्षेत्र के ग्राम बालसमुद में शुक्रवार की दोपहर एक किसान को खेत में तेंदुए के पगमार्क दिखे जिससे लगातार किसानों में भय सा माहौल है जबकि करीब दो माह पूर्व नर्सरी के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से एक तेंदुए की मौत हो चुकी है साथ-साथ कुछ दिन पूर्व भी बलकर वाहन चालक को तेंदुआ सड़क क्रॉस करते हुए दिखा उसके बाद भी वन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है,किसान उमेश मोदी ने बताया कि शुक्रवार को एचपी पंप के ठीक सामने जाम के बगीचे के पीछे खेत में तेंदुए के पगमार्क देखे गए,वही ललित मंडलोई,शुभम बोदा ने बताया कि उनके खेत सहित आसपास के क्षेत्र में लगातार तेंदुए की उपस्थिति देखी जा रही हे जिससे किसान रात के समय खेतों में जाने से डर रहे हे,किसानों ने बताया कि दो माह पूर्व नर्सरी के पास सड़क क्रास करने के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तेंदुए की मौत हो चुकी हे वही कुछ दिन पूर्व भी एक बलकर वाहन चालक को तेंदुआ सड़क क्रास करते दिखा था जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा हे कि क्षेत्र में तेंदुए की संख्या दो से अधिक होगी,समय रहते वन विभाग ने छेत्र की सर्चिंग कर एक चिन्हित जगह पर पिंजरा लगाकर तेंदुओं का रेस्क्यू करना चाहिए ताकि भविष्य में कोई बड़ी घटना न हो

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!