Breaking News in Primes

24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के लिए ग्राम ओझरा में निकाली मशाल रैली

0 169

24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के लिए ग्राम ओझरा में निकाली मशाल रैली

 

राजू पटेल कसरावद(खरगोन)

 

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में ग्राम ओझरां में 14 जनवरी से 17 जनवरी तक चार दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा, 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का आयोजन होगा। संपूर्ण कार्यक्रम शांतिकुंज हरिद्वार की दीक्षित एवं प्रशिक्षित टोली द्वारा संपन्न कराया जाएगा।

इस भव्य आयोजन के पूर्व जन जागरण के उद्देश्य से ग्राम ओझरा में स्थानीय गायत्री परिजन एवं ग्रामवासियों के सहयोग से मशाल रैली निकाली गई। इसमें आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों युवक-युवतियों ने भागीदारी की। रैली में शामिल युवा कार्यकर्ता भाई बहन ‘ज्ञान यज्ञ की लाश मशाल, सदा जलेगी सदा जलेगी’ का दिव्य उदघोष करते चल रहे थे।

गायत्री परिवार के जिला समन्वयक जोगीलाल मुजाल्दे ने बताया कि इस मशाल रैली के माध्यम से आगामी कार्यक्रम का युवा शक्ति द्वारा जोरदार शंखनाद किया गया। स्थानीय गायत्री प्रज्ञा पीठ के पुरोहित हरीराम पटेल ने बताया कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन प्रातः 11 बजे से भव्य एवं दिव्य कलशयात्रा के माध्यम से इस चार दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। शाम में प्रतिदिन 07 से 10:30 बजे तक संगीतमय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का वाचन होगा।

15 जनवरी को प्रातः 06 से 07 बजे तक जप , ध्यान, साधना एवं प्रज्ञा योग होगा। प्रातः 08 बजे 12 बजे तक से देव आह्वान एवं 24 कुण्डीय यज्ञ होगा। यज्ञ में पुंसवन, नामकरण एवं अन्नप्राशन संस्कार नि: शुल्क कराए जाएंगे। दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक नारी सशक्तिकरण गोष्ठी होगी।

16 जनवरी को यज्ञ में मुण्डन, शिखा स्थापना एवं विद्यारंभ संस्कार नि: शुल्क होंगे। दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक युवा गोष्ठी का आयोजन होगा। 17 जनवरी को 24 कुण्डीय यज्ञ की पूर्णाहुति एवं टोली की विदाई होगी। इस अवसर पर यज्ञोपवीत एवं महत्वपूर्ण दीक्षा संस्कार संपन्न होंगे। शाम में 07 बजे 10:30 बजे तक कन्या कौशल शिविर का विशेष आयोजन होगा।

युवा कार्यकर्ता बलीराम पटेल एवं मुरारी पटेल ने बताया कि एक प्रचार वाहन के माध्यम से संपूर्ण तहसील क्षेत्र में कार्यक्रम का जोर शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। ओझरा के ग्रामवासियों ने आसपास के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!