Breaking News in Primes

खालवा नगर मे आज से भव्य कलश यात्रा के के साथ शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। खालवा नगर स्थित नर्मदा मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई,यात्रा का विभिन्न हिन्दू संगठनो ,व्यापारियो व नगर वासियो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया 

0 208

लोकेशन

खंडवा/खालवा

तहसील संवाददाता किशन नावेर की रिपोर्ट

 

खालवा नगर मे आज से भव्य कलश यात्रा के के साथ शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।

 

खालवा नगर स्थित नर्मदा मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई,यात्रा का विभिन्न हिन्दू संगठनो ,व्यापारियो व नगर वासियो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

 

नगर के नर्मदा मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ हुई। इस कलश यात्रा ने नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए कालापाठा रोड हरिशंकर साध व रविशंकर साध जी मुख्य यजमान के खेत कथा स्थल तक अपना सफर तय किया। इस दौरान नगर में भक्तो की भारी भीड उमड पडी थी। कलश यात्रा मार्ग पर भक्तो द्वारा पुष्प वर्षा की गई। नगर की माताओं और वहनो द्वारा अपने सिर पर कलश लेकर भारी संख्या मे यात्रा में शामिल हुई। इस दौरान नगर वासियो द्वारा कलश यात्रा, शिव महापुराण पोथी व कथावाचक पंडित श्री आशीषानंद जी महाराज जी का पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ। शिव महापुराण कथा का वाचन क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कथा वाचक श्री आशीषानंद जी महाराज धारूखेडी वाले के मुखारविंद से किया जायेगा। कथा का आयोजन दिनांक 10 जनवरी से 16 जनवरी 2025 तक किया जा रह है। कथा समय सुबह 9.00 बजे से दोपहर 1 बजे तक का है। शिव महापुराण कथा का आयोजन साध परिवार द्वारा पिछले वर्ष अनुसार इस वर्ष भी किया जा रह है और कथा के मुख्य यजमान हरिशंकर साध द्वारा क्षेत्र वासियो से अपील की गई की अधिक से अधिक संख्या में पधार कर शिव महापुराण कथा का श्रवण कर पुण्य कर्म का फल प्राप्त करे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!