Breaking News in Primes

ग्राम ओझरा में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा की तैयारियां जोरों पर

0 297

ग्राम ओझरा में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा की तैयारियां जोरों पर

 

राजू पटेल कसरावद (खरगोन)

 

कसरावद क्षेत्र के ग्राम ओझरां में आगामी 14 जनवरी मकर संक्रांति से 17 जनवरी तक 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, संस्कार महोत्सव एवं प्रज्ञा पुराण कथा का दिव्य आयोजन होने जा रहा है। यह चार दिवसीय कार्यक्रम शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में विद्वान मनीषियों द्वारा संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर गायत्री प्रज्ञा पीठ ओझरां के गायत्री परिजन एवं ग्रामवासियों द्वारा वृहद स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

गायत्री प्रज्ञा पीठ ओझरां के व्यवस्थापक हरिराम पटेल ने बताया कि इस तहसील स्तरीय आयोजन के लिए गांव-गांव बैठकें लेकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। मकर संक्रांति के दिन भव्य कलश एवं सद्ग्रंथ शोभायात्रा के माध्यम से आयोजन का शुभारंभ होगा। कलश यात्रा के लिए पूरे क्षेत्र में निमंत्रण दिया जा रहा है। अहिल्यापुरा के सक्रिय कार्यकर्ता बलीराम पटेल ने बताया कि 24 कुण्डीय यज्ञशाला के निमार्ण का कार्य इन दिनों द्रुतगति से चल रहा है। इसके लिए रंजना पटेल, प्रमीला पटेल, जयमाला पटेल, ऋतु पटेल, मिश्रीलाल यादव, दुलीचंद यादव, गोपीचंद पटेल, अशोक यादव आदि कार्यकर्ता भाई- बहनों की टोली कार्यक्रम स्थल पर नियमित श्रमदान में जुटी हुई है।

गांव के युवाओं ने बताया कि इस आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल है। सभी अपने अपने स्तर से आयोजन में सहयोग कर रहे हैं। गायत्री साधकों ने बताया कि यज्ञशाला और भव्य प्रवचन पांडाल के साथ ही यहां युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के जीवन पर आधारित विशाल प्रदर्शनी, उनके द्वारा रचित युग साहित्य स्टाल, समाधि स्थल (प्रखर प्रज्ञा-सजल श्रद्धा), जवारों से सुसज्जित भारत माता, मशाल एवं गुरुजी-माताजी के चित्र भी दर्शनार्थियों के लिए आकर्षक का केंद्र होंगे।

*मशाल रैली का आह्वान*:

युवा कार्यकर्ता मुरारी पटेल ने बताया कि कार्यक्रम के पूर्व 10 जनवरी को जन जागरण के उद्देश्य से मशाल यात्रा भी गांव में निकाली जाएगी। उन्होंने युवा कार्यकर्ता भाई बहनों से इस मशाल रैली में भागीदारी की अपील की‌ है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!