Breaking News in Primes

किसान सिर्फ विश्वास पर खेत में बोवनी करता है- दादू महाराज 

0 191

किसान सिर्फ विश्वास पर खेत में बोवनी करता है- दादू महाराज

 

ग्राम बालसमुद में शिव महापुराण कथा हुआ समापन,महाआरती के बाद हुआ प्रसादी वितरण

 

राजू पटेल कसरावद (खरगोन)

 

 

कसरावद तहसील क्षेत्र के ग्राम बालसमुद की पटेल समाज धर्मशाला परिसर में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ समिति के तत्वाधान में आयोजित शिव महापुराण कथा का मंगलवार को समापन हुआ जिसमें महाआरती के बाद प्रसादी वितरण की गई,कथा के अंतिम दिवस कथा वाचक पंडित दादू महाराज ने कहा कि किसान सिर्फ विश्वास पर अपने खेत में बोवनी करता हे उसके बाद मेहनत भी करता हे जिसके चार महीने बाद ईश्वर कृपा से आशीर्वाद के रूप में फल की प्राप्ति होती हे इस लिए हमेशा कर्म करने के बाद मन में विश्वास रखे जिससे आप को भी फल की प्राप्ति होगी,उन्होंने कहा कि दुख तकलीफ में गलत कदम नहीं उठाना चाहिए हमेशा हिम्मत रखना चाहिए यदि आपको भगवान पर विश्वास है तो वह इस दुख से भी आपको उछाल देगा इस लिए हमेशा मनुष्य जीवन में धर्म का आचरण करना चाहिए,हमारा मन चाबी रूपी हे जैसे घर के दरवाजे पर ताले में चाबी लगाकर हम घर से बेफिक्र हो जाते हे वैसे ही हमारे इतने बड़े शरीर की चाबी सिर्फ मन ही है,जिसे हमेशा वश में रखना चाहिए,किसी गरीब निर्धन का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए हमेशा धर्म का पालन करना चाहिए क्यों कि धर्म पालन से यश और कीर्ति की प्राप्ति होती हे, पंडित दादू महाराज ने बारह रूपी ज्योतिलिंग की महिमा का बखान किया साथ ही आकाव,थतुरा,बेलपत्र, कुशा और तुलसी का महत्व बताया,उन्होंने बताया कि भगवान शिव को सच्चे मन से एक बेलपत्र चढ़ाने से तीन जन्मों का पाप नष्ट हो जाता है,अंतिम दिवस महा आरती के बाद प्रसादी वितरण किया गया इस दौरान बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!