Breaking News in Primes

जयस संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष के साथ पुलिस जवान ने की अभद्रता आला अफसरों को की शिकायत

0 581

*जयस संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष के साथ पुलिस जवान ने की अभद्रता आला अफसरों को की शिकायत*

बुरहानपुर | जहाँ जिले के पुलिस अधीक्षक महोदय अपनी आला अफसरों के टीम के साथ जिले में यातायात नियमो को पालन करवाने के लिए जद्दोजहद करते नज़र आ रहे है नेपानगर तहसील में नियमो का पालन करने वालो को फुल भेट कर स्वागत कर हौसला अफजाई करी जा रही है वही बुरहानपुर में एक ट्राफिक जवान इनके महनत पर पानी फेरते भी नज़र आ रहा है आपको बतादे एक आदिवासी संगठन के पदाधिकारी के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है आदिवासी संगठन के पदाधिकारी जगदीश कनासे ने पुलिस महानिदेशक, डीआईजी, पुलिस अधीक्षक,एसडीओपी नेपा थाना, थाना प्रभारी अजाक थाना बुरहानपुर को शिकायत करते हुवे अपने साथ हुई घटना के बारे में अवगत कराकर कार्यवाही की मांग कर रहे है श्री कनासे ने बताया की हम लोग 5 जनवरी को दोपहर एक बजे आदिवासी समाज की बैठक में शामिल होने जा रहे थे बसाड़ फाटे के पास शैलेन्द्र शर्मा ट्राफिक पुलिस जवान ने मुझे गाड़ी रोकने का कहा मैंने अपनी गाड़ी रोका तो उन्होंने एकदम से मेरी गाड़ी की चाबी निकाल ली मैंने कारण पुछा तो मुझे कहा मुझे कानून सिखा रहा है यह कहकर मुझे मारने लग गया मुझे गाड़ी में डालकर मारा मेरे पास कागज़ात भी थे मैंने टीआई कोतवाली से बात करवाई तो मुझे कहा मेरी उनसे क्यों बात करवाई और मुझे पशु की तरह खूब ज्यादा मारा मै जयस संगठन का ब्लोक अध्यक्ष हूँ यह बताया तो वह और ज्यादा चिढ गया और बहोत मारा जिससे मुझे एक कान से सुनाई नहीं दे रहा इन्होने अपनी पीड़ा बतादे हुवे सम्बंधित विभाग के आला अफसरों के पास अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाई है *क्या मामला था, घटना क्या थी, क्या है मामले की सच्चाई यह तो जाँच के बाद ही उजागर हो पायेगा के असल में हुआ क्या था* |

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!