Breaking News in Primes

दृष्टि और सोच हमेशा अच्छी रखे-मीरा बेन, कसरावद नगर में कथा के चौथे दिवस हुआ मधु केटव का वध

0 68

दृष्टि और सोच हमेशा अच्छी रखे-मीरा बेन, कसरावद नगर में कथा के चौथे दिवस हुआ मधु केटव का वध

 

राजू पटेल कसरावद(खरगोन)

 

आंखे हमारे मन का प्रवेश द्वार है,क्योंकि जैसा देखेंगे वैसा सोचेंगे,इसलिए हमेशा अच्छा देखे। कहा गया है कि जैसी दृष्टि वैसी सृष्टि, इस दुनिया को जिस नजर से देखेंगे, ये वैसी नजर आयेगी। उक्त बात भगवताचार्य मीरा बैन भट्ट ने कसरावद नगर के विश्वास जिनिंग परिसर में श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा समिति द्वारा आयोजित नौ दिवसीय देवी भागवत कथा के चौथे दिन व्यास पीठ से कही। उन्होंने कहा कि मां ममतामई होती हैं , मां शब्द ही अपने आप में प्रेम, अपनत्व एवं ममता का प्रतीक हैं। हमारी मां जब इतनी ममता वाली होती हैं तो फिर वह तो जगत माता होती हैं। जगत जननी मां की बात ही निराली होती हैं।उन्होंने कहा कि पुत्र संस्कारवान होना चाहिए। लेकिन आज पुत्र संस्कार नहीं सम्मति के लिए ध्यान देते हैं।कथा के चौथे दिवस में मधु केटव के वध का प्रसंग सुनाया। इसके साथ ही मां दुर्गा के भजन भी गाए, जिन पर माताओं ने नृत्य किया। समिति के सचिव सुधीर सराफ ने बताया कि मंगलवार को कथा का पांचवा दिवस है। पांचवे दिन भगवान श्रीराम एवं भगवान श्री कृष्ण का प्राकट्य होगा। इसके साथ ही मां भगवती का प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। सराफ ने कहा कि कथा श्रवण के लिए नगर सहित आस पास गावो से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!